एक्सप्लोरर

Delhi: ग्रेजुएशन और पीजी कोर्सेज के लिए खुलेंगे 5 नए स्कूल, 26 हजार से अधिक छात्र ले सकेंगे एडमिशन

दिल्ली की केजरीवाल सरकार 5 नए स्कूलों की शुरुआत करने जा रही है जिसमें पब्लिक पॉलिसी, मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंस, इंडीजीनीयस नॉलेज एंड ट्राइवल स्टडीज से लेकर मीडिया स्टडीज आदि शामिल होंगें.

Delhi News: दिल्ली की केजरीवाल सरकार लगातार बेहतर शिक्षा और कौशल विकास की बात करती रहती है, और इसके लिए कई पहल भी सरकार की तरफ से किये जा रहे हैं. इसी दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए सरकार अंबेडकर यूनिवर्सिटी के शैक्षिक विस्तार के लिए अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए शैक्षणिक सत्र 2023- 24 से यहां 5 नए स्कूलों की शुरुआत करने जा रही है. नए स्कूल में पब्लिक पॉलिसी, मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंस, इंडीजीनीयस नॉलेज एंड ट्राइवल स्टडीज से लेकर मीडिया स्टडीज व फिलोसॉफी एंड रिलीजियस स्टडी शामिल हैं.

इसे लेकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने अंबेडकर यूनिवर्सिटी व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में नए स्कूलों को जोड़ना भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और तेजी से बदलती औद्योगिक मांगों के अनुसार छात्रों को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के माध्यम से यूनिवर्सिटी, छात्रों के बीच 21वीं सदी के नए युग के कौशल विकसित करने पर फोकस करेगी. उन्होंने कहा कि नए स्कूल पब्लिक पॉलिसी, मैथमेटिक्स एंड डेटा साइंसेज और मीडिया स्टडीज जैसे स्पेशलाइज्ड प्रोग्राम छात्रों को आवश्यक स्किल से लैस करेंगे जो छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

26 हजार से अधिक छात्र ले सकेंगे एडमिशन 

बता दें कि अंबेडकर यूनिवर्सिटी के विस्तार परियोजना के तहत सरकार धीरपुर और रोहिणी में अंबेडकर विश्वविद्यालय के 2 नए के परिसरों का निर्माण करवा रही है. रोहिणी में अंबेडकर विश्वविद्यालय का परिसर 164130 वर्गमीटर में फैला हुआ है, जबकि धीरपुर में परिसर 200759 वर्गमीटर में फैला में होगा. इन दोनों परिसरों के निर्माण होने के बाद यहां 26000 से अधिक छात्र एडमिशन ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें- 'हम कहीं जुलूस निकाल सकते हैं कहीं नहीं', बंगाल हिंसा पर अनुराग ठाकुर बोले- क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget