एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली नगर निगम के 187 सफाई कर्मचारियों को किया गया पक्का, बाकी बचे कर्मचारियों के लिए एलजी ने कही ये बात

Delhi Municipal Corporation के अस्थायी 187 सफाई कर्मचारियों को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नियमित कर दिया है. आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से अन्य कर्मचारियों को भी पक्का किया जाएगा.

Delhi News: दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने को लेकर निगम काम कर रहा है. इसी कड़ी में हाल ही में दिल्ली नगर निगम के 187 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 1998 से 2000 तक के अस्थायी 187 सफाई कर्मचारियों को नियमित कर दिया है. जिसके लिए कर्मचारियों को नियमितीकरण पत्र प्रदान किया गया है. इसके अलावा निगम के इंजीनियरिंग विभाग के 109 कर्मचारियों को मृतकाश्रित कोटे पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर रोजगार प्रदान किया गया है.

बाकी इसी श्रेणी के कर्मचारियों के लिए ये प्राविधान

इसको लेकर उपराज्यपाल ने कहा कि "14 जून को जब पूरी दिल्ली में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई थी तो मैंने स्वच्छता सैनिकों को भरोसा दिया था. कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसी क्रम में साल 1998 से 2000 के बीच में भर्ती हुए 187 अस्थाई सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है." उपराज्यपाल ने कहा कि यह कर्मचारी पिछले 22 सालों से अस्थायी नियुक्ति पर काम कर रहे थे, और अब इन्हें नियमित किया गया है और आने वाले समय में इसी श्रेणी के बाकी बचे हुए कर्मचारियों को भी नियमित किया जाएगा. इसके अलावा निगम की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली नगर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर साल 1978 में एक विस्तृत नीति तैयार की गई थी. जिसके तहत से चरणबद्ध तरीके से अस्थाई रूप से निगम में काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा.

Delhi Politics: शराब घोटाले में केजरीवाल को क्यों घेर रही है बीजेपी? यहां जानें वजह

इन सालों में कर्मचारियों को किया गया नियमित

सबसे पहले इस नीति के तहत साल 1970 में दैनिक वेतन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया गया था इसके बाद साल 1978, 1982, 1988, 1993, 1994, 1995,1999, 2000, 2003, 2004, 2005, 2006 और फिर 2016 में कर्मचारियों को पक्का किया गया. इसके साथ ही साल 2012 में निगम के विभाजन के पश्चात तीनों निगम द्वारा 13,124 कर्मचारियों को नियमित किया गया. साल 1996 से 1998 तक निगम में लगे हुए सभी अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण का कार्य अब तक पूरा किया जा चुका है.

Delhi Police ने किया बड़े लोन ऐप घोटाले का पर्दाफाश, लखनऊ कॉल सेंटर के जरिए चीन भेजे गए 500 करोड़, 22 भारतीय गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को केरल का CM चुने जाने पर BJP की प्रतिक्रिया, 'इससे पता चलता है कि...'
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को केरल का CM चुने जाने पर BJP की प्रतिक्रिया, 'इससे पता चलता है कि...'
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने शराब नीति केस से खुद को अलग किया, दूसरी बेंच करेगी सुनवाई
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने शराब नीति केस से खुद को अलग किया, दूसरी बेंच करेगी सुनवाई
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की आपराधिक अवमानना का नोटिस, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का फैसला
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की आपराधिक अवमानना का नोटिस, जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा का फैसला

वीडियोज

UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!
UP Storm Death News : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही | Weather Update | Bharat Ki Baat
Wholesale Inflation | Sandeep Chaudhary: PM अपील के बाद महंगाई का महा-विस्फोट | PM Modi Appeal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
UPSC CSE 2026: यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
Embed widget