एक्सप्लोरर

Delhi Rain Today: रिमझिम बारिश से कूल हुआ दिल्ली NCR, गर्मी से राहत तो जलभराव से जाम के हालात, IMD का ऑरेंज अलर्ट 

Delhi Rain: आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अगले पांच दिनों तक कम या ज्यादा बारिश होने का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है. गरज के साथ बारिश 30 जून तक होने की संभावना है. 

Delhi NCR Weather Today: मानसून दस्तक देने से तीन दिन पहले यानी बीती रात से देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है. लगातार बारिश की वजह से रविवार को लोग सुबह के समय घर से बाहर भी नहीं निकल पाए. मॉर्निंग वाक पर जाने वाले आज घर में ही बारिश रुकने का इंतजार करते रहे. हालांकि, बारिश का सीधा असर यह हुआ कि लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. दूसरी तरफ दिल्ली में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी उठ खड़ी हुई है. 

भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनांें से बारिश का सिलसिला जारी है. खास बात यह है कि बीती रात से पूरे दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है. दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत तक से बारिश की सूचना है. मौसम विभाग के कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. जानकारी के मुताबिक पालम में 22 मिलीमीटर और सफदरजंग में 47 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. 

30 जून तक उठाएं बारिश का आनंद

आईएमडी ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अगले पांच दिनों तक कम या ज्यादा बारिश होने का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है. गरज के साथ बारिश 30 जून तक होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री और न्यूनतम 27 से 30 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, आज का औसत तापमान अधिकतम 37.3 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. इस दौरान आमतौर पर आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. हल्की और मध्यम बारिश के अलावा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. 

जाफरपुर और पीतमपुरा सबसे ज्यादा रहा तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की ज्यादा यानी 30.44 डिग्री दर्ज हुआ. शनिवार को अधिकतम आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज हुई. दिल्ली की मानक वेधाशाला सफदरजंग के मुताबिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, नजफगढ़, जाफरपुर और पीतमपुरा जैसे इलाकों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ. पीतमपुरा में तो न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

क्या होता है ऑरेंज अलर्ट

बता दें कि आज भारत मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऑरेंज अलर्ट का मतलब दिल्ली में मानसून ने खतरे की दस्‍तक दे दी है. इस बात को ध्यान में रखते हुए लोगों को लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है. इसके बाद कभी भी मौसम की खतरनाक स्थिति आपके सामने आ सकती है. इसलिए घर से बाहर निकले तो संभलकर निकलें और जरूरी सतर्कता बरतें. 

यह भी पढ़ेंः Delhi News: दिल्ली में बिजली और पानी संकट को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन, केजरीवाल सरकार पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget