एक्सप्लोरर

DDA ने बिजली कनेक्शन को लेकर जारी की गाइडलाइंस, जानें- किन्हें मिलेगा इसका लाभ?

Delhi News: बिजली कनेक्शन तभी स्वीकृत किए जाएंगे, जब वे 2018 के लैंड पूलिंग नीति और मास्टर प्लान 2021 के मुताबिक होंगे. ऐसा होने पर डिस्कॉम को डीडीए से एनओसी लेने की कोई जरूरत नहीं होगी.

Delhi DDA News: आम आदमी पार्टी की ओर से घोषणा के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बुधवार को बिजली कनेक्शन लेकर जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं. इसके लिए एलजी विनय सक्सेना की ओर से जारी निर्दशों पर अमल करते हुए डीडीए ने डिस्कॉम को बिना किसी एनओसी की आवश्यकता के बिजली कनेक्शन देने की मंजूरी दे दी है. 

डीडीए की ओर से बिजली कनेक्शन को लेकर जो दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, उसके मुताबिक दिल्ली-2021 के मास्टर प्लान के तहत लैंड पूलिंग एरिया के भीतर सभी को 2018 की लैंड पूलिंग पॉलिसी का पालन करना होगा. कुछ अपवादों को छोड़कर अनधिकृत गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक है. 

ये है DDA की ओर से जारी गाइडलाइंस 

डीडीए के इस पहल का दिल्ली-2021 के मास्टर प्लान में आने वाले शहरी क्षेत्रों में रहने वालें लोग इसका लाभ उठा सकते हैं. डीडीए के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि डिस्कॉम को अब अधिसूचित पीएम-उदय कॉलोनियों, लाल डोरा और विस्तारित लाल डोरा क्षेत्रों के भीतर निर्माण के लिए स्वतः संज्ञान लेकर नए बिजली कनेक्शन जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है. 

अब निजी भूमि के खाली पड़े उन इलाकों में भी बिजली कनेक्शन दिया जा सकेगा जो पीएम-उदय कॉलोनियों से घिरे हुए हैं.  इसके अतिरिक्त, ऐसे मामलों में जहां पुनर्निर्माण, जीर्णोद्धार या स्वामित्व में परिवर्तन के कारण स्थायी बिजली कनेक्शन पहले ही सरेंडर कर दिए गए थे, डिस्कॉम स्वतः संज्ञान लेकर नए कनेक्शन जारी करने का अधिकार दया गया है. 

अब डीडीए एनओसी की जरूरत नहीं

डीडीए में लैंड पूलिंग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंघल के मुताबिक  डिस्कॉम को अब बिजली कनेक्शन देने के लिए डीडीए से अतिरिक्त एनओसी या अनुमोदन की आवश्यकता नहीं है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा था कि शहर की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन लेने और मीटर लगाने के लिए डीडीए की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी.

क्या है डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी?

डीडीए लैंड पूलिंग पॉलिसी अक्टूबर 2018 में अधिसूचित किया गया था. इसका मकसद दिल्ली के 105 शहरीकृत गांवों में नियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देना था. इस योजना के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत जमीन मालिकों को अपनी जमीन का पूल बनाना होता है. इसमें डेवलपर संस्थाएं भी शामिल होती हैं. इस पॉलिसी के तहत जमीन मालिकों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी फ्लैट बनाने की सुविधा देनी होती है.

Delhi Pollution: पंजाब में पराली जलाने की घटना पर चुप क्यों AAP नेता? बीजपी-कांग्रेस के नेताओं का सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget