एक्सप्लोरर

Delhi News: पूर्व कांग्रेस सांसद उदित राज का केंद्र सरकार पर तंज, कहा- क्या सरकार जनता को अपनी जीत का तोहफा दे रही है

Delhi: लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आवाहन किया है. इसको देखते हुए दिल्ली में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ हो विरोध जताया है.

Delhi News: लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस (Congress) ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आवाहन किया है. इसी कड़ी में कांग्रेस देशभर में महंगाई के खिलाफ हो विरोध जता रही है. राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी जहां एक तरफ विजय चौक पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद उदित राज (Udit Raj) ने अपने आवास पर गैस सिलेंडर को माला पहनाकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की.

क्या बोले पूर्व कांग्रेस सांसद
एबीपी न्यूज से बात करते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि आम जनता पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है. उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब पांच राज्यों में चुनाव थे तब मोदी सरकार ने दाम नहीं बढ़ाए और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. क्या मोदी सरकार उस जनता को अपनी जीत का तोहफा दे रही है? जिस जनता ने चुनावों के दौरान बीजेपी को वोट देकर जिताया. उन्होंने कहा कि जनता को भी यह समझना होगा कि मोदी सरकार किस तरीके से उनके साथ छलावा कर रही है. उन्होंने कहा कि करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं. लगातार महंगाई हो गई है एक आम आदमी का घर चलाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है.

कीमतों पर क्या बोले
वहीं सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों को लेकर दिए जा रहे तर्क पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि मनमोहन सरकार में 143 डॉलर प्रति बैरल क्रूड ऑयल की कीमतें थीं. तब देश में डीजल के दाम 60 प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम 70 प्रति लीटर थे. मौजूदा समय में क्रूड ऑयल की कीमत 102 डॉलर प्रति बैरल है. ऐसे में पेट्रोल के दाम जहां 60 प्रति लीटर और डीजल के दाम 50 प्रति लीटर होने चाहिए. लेकिन यह कीमतें 100 के पार पहुंच रही हैं. ऐसे में मोदी सरकार के झूठ बोल बोल रही है उन्हें गुमराह कर रही है.

कितनी बढ़ी है कीमत
इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पोस्टर बैनर लिए यह मांग कि इस बढ़ती महंगाई को लेकर जनता को अब लेकर ही पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर खरीदने के लिए आम जनता को लोन दें. क्योंकि लोगों के पास नौकरी नहीं है और महंगाई लगातार बढ़ रही है. ऐसे में एक लोगों को अपना घर चलाने के लिए लोन की आवश्यकता है. बता दें कि पिछले 10 दिनों में नौ बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. अब तक कुल मिलाकर पेट्रोल डीजल की कीमतों में 6.40 रूपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. इस बढ़ोतरी के बाद मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमत 101.81 ₹, डीजल 92.27 ₹, सीएनजी 60.01 ₹, पीएनजी 36.61 ₹ और एलपीजी 899.50 ₹ पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें-

Agra News: आगरा में निजी अस्पताल, क्लीनिक आज रहेंगे बंद, जानें- क्या है वजह?

UP Politics: शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, करीब 20 मिनट तक हुई बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget