एक्सप्लोरर

Rekha Gupta Attacked: 'सिर्फ हमला नहीं, CM को मारने के इरादे से आया था हमलावर’, कपिल मिश्रा का बड़ा बयान

Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए अटैक को कपिल मिश्रा ने बेहद गंभीर बताया है. उन्होंने कहा है कि हमलावर सीएम को मारने के इरादे से आया था. वह पहले रेकी भी कर चुका है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार (20 अगस्त) की सुबह तब हमला हुआ, जब वह जनसुनवाई में जनता की अर्जियां सुन रही थीं. उनपर राजेश खेमजी सकरिया नाम के 41 वर्षीय व्यक्ति ने हमला कर दिया. यह कोई सामान्य बात नहीं, बल्कि बेहद गंभीर अटैक था. सीएम का हाथ खींचा गया और उन्हें जमीन पर गिराया गया. इस हमले में सीएम रेखा गुप्ता को चोट भी आई हैं. 

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने हमले की पूरी जानकारी दी है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "यह कोई साधारण हमला नहीं है, बल्कि बहुत ही नफरत से किया गया अटैक है. आरोपी बहुत खराब इरादे के साथ आया था. मुख्यमंत्री को जमीन पर गिरा कर मारने की कोशिश की गई है. यह बहुत ही वीभत्स था. हमने इस प्रकार का हमला दिल्ली की राजनीति में कभी नहीं देखा."

कपिल मिश्रा ने दावा किया कि हमलावर ने पहले रेकी की, वीडियो बनाए और फिर साजिश कर के यह हमला किया. अटैक इतना बड़ा था कि यह अकेले नहीं किया जा सकता. इसमें और लोग भी शामिल हैं. इसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है.

'अर्जी लेकर नहीं आया था आरोपी'- कपिल मिश्रा
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आरोपी के हाथ में एक भी कागज नहीं था. अगर वह अर्जी लेकर आया था, तो दिखाने के लिए भी उसके पास कोई पेपर नहीं था. हमलावर मुद्दा नहीं बल्कि सीएम को मारने का इरादा लेकर आया था. 

क्या हो सकती है राजनीतिक साजिश?
यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के पीछे कोई राजनीतिक साजिश हो सकती है? कपिल मिश्रा ने जवाब में कहा, "इस हमले के पीछे कौन है, यह सामने आ जाएगा. मैं इसपर कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता. बस यह कहना चाहता हूं कि यह हमला बहुत भयानक है. इसे हल्की बात मत समझिए. यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि मारने की नीयत के साथ किया गया हमला था."

जल्द आएगी मेडिकल रिपोर्ट
कपिल मिश्रा ने बताया कि हमला गंभीर है. मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है, लेकिन मंत्रिमण्डल उनसे मिलकर आया है. मुख्यमंत्री का मनोबल ऐसे हमलों से टूटने वाला नहीं है. किसी  भी प्रकार का कोई भी हमला न सीएम को रोक सकता है न ही कमजोर कर सकता है. जनसेवा के लिए सीएम रेखा गुप्ता का मनोबल मजबूत है. जनसुनवाई का कोई भी काम रुकेगा नहीं. 

उन्होंने कहा, "हम लोगों ने उनसे आग्रह किया है कि ठीक से 'मेडिको-लीगल केस' (MLC) करवा लें. उनका मेडिकल चेकअप होगा. इस हमले की जितनी निंदा की जाए कम है."

'मुख्यमंत्री का मनोबल नहीं टूटेगा'
मंत्री कपिल मिश्रा ने आगे कहा, "रेखा गुप्ता ऐसी महिला मुख्यमंत्री हैं, जो कि रात दिन दिल्ली की सेवा में लगी हैं. उनके घर के दरवाजे दिल्ली वालों के लिए खुले हैं और जो जनता से मिलने के लिए अपने बीच में कोई भी सुरक्षा नहीं रखती हैं. वह सीधे जनता से बात करती हैं."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget