एक्सप्लोरर

कल लखनऊ में होंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव के साथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन के दो बड़े नेता 16 मई को यूपी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी. इंडिया गठबंधन ने आज भी पत्रकारों को संबोधित किया.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ गुरुवार (16 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. सीएम केजरीवाल और अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 10 बजे लखनऊ में होगी. सीएम केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए मिली अंतरिम जमानत के बाद यह उनकी इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. 

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष और अखिलेश की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

उधर, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बुधवार को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कांग्रेस के प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव शामिल हुए.  इस दौरान खरगे ने कहा कि यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह हमारे देश के भविष्य को बचाने वाला चुनाव है. हमारे अधिकारों को सुरक्षित  रखने वाला चुनाव है. हमें अपने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना है नहीं तो हम दोबारा गुलाम बन जाएंगे.

संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की थी मुलाकात

बता दें कि इससे पहले जब आप सांसद संजय सिंह जेल से रिहा हुए थे तो उन्होंने ऐलान किया था कि वो इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का यूपी में समर्थन करेंगे. उन्होंने ये ऐलान किया था कि जहां-जहां समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे वहां पर आप के कार्यकर्ता उनका सपोर्ट करेंगे. आम आदमी पार्टी यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है. संजय सिंह ने सीएम केजरीवाल के पक्ष में आवाज बुलंद करने के लिए अखिलेश यादव का धन्यवाद किया था. अखिलेश यादव ने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर हाल चाल ही भी जाना था.

यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन

गौरतलब है कि जब दिल्ली के सीएम तिहाड़ जेल में बंद थे तब इंडिया गठबंधन की रैली में अखिलेश यादव शामिल हुए थे. विपक्षी नेताओं पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई को अखिलेश यादव सवालों के कटघरे में खड़ा करते रहे हैं. यूपी में अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं.

Delhi Sewer Line: रोहिणी के मॉल में सीवेज लाइन की सफाई के दौरान शख्स की मौत, एक की हालत गंभीर

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget