एक्सप्लोरर

Chandra Grahan Time in Delhi: दिल्ली में आज कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल

Chandra Grahan 2026 Timing in Delhi: 3 मार्च 2026 को लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण दिल्ली में भी दिखेगा. चंद्र ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को विशेष रूप से ढक दिया जाता है.

3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. भारत में दृश्य होने के कारण इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व काफी अधिक है. दिल्ली के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर (कनॉट प्लेस) के महंतों के अनुसार, यह ग्रहण न केवल खगोलीय घटना है, बल्कि इसका सूतक काल देशभर के मंदिरों और जनजीवन को प्रभावित करेगा.

महंत सुमित शर्मा ने बताया कि ग्रहण का कुल समय दोपहर 3:20 से शाम 6:47 तक रहेगा. हालांकि, दिल्लीवासियों को यह अद्भुत नजारा बेहद कम समय के लिए दिखेगा. दिल्ली में ग्रहण केवल शाम 6:20 से 6:26 तक (कुल 6 मिनट) ही दृश्य होगा.

सूतक काल: सुबह 6:20 से पाबंदियां

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है.

  • सूतक प्रारंभ: सुबह 6:20 बजे से.
  • मंदिर की व्यवस्था: सूतक लगते ही फूलों की माला और प्रसाद चढ़ाना बंद हो जाएगा.
  • कपाट बंदी: सुबह 9:20 बजे मंदिर के कपाट पूर्ण रूप से बंद कर दिए जाएंगे, जो ग्रहण समाप्ति के बाद आरती और शुद्धि के बाद ही खुलेंगे.

गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्य पर प्रभाव

ज्योतिषियों और पंडितों ने चेतावनी दी है कि यह ग्रहण स्वास्थ्य के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकता है:

  • गर्भवती महिलाएं: ग्रहण काल में घर से बाहर निकलने से बचें, ताकि शिशु पर बुरा प्रभाव न पड़े.
  • बीमारियां: सर्दी, जुकाम, निमोनिया और ब्लड प्रेशर के मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
  • राशियां: कर्क राशि (चंद्रमा स्वामी होने के कारण) और सिंह राशि वालों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ सकता है.

क्या करें और क्या न करें?

  • जाप: ग्रहण के दौरान 'ओम नमः शिवाय' या इष्ट देव का मानसिक जाप करें.
  • दान: ग्रहण समाप्त होने के बाद ही दान-पुण्य करना फलदायी माना जाता है.
  • शुद्धि: ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें, मूर्तियों को स्नान कराएं और वस्त्र बदलें.
  • विशेष नोट: स्वयंभू विग्रहों (जैसे प्राचीन हनुमान मंदिर की मुख्य मूर्ति) पर ग्रहण का दोष नहीं लगता, लेकिन परंपरा के अनुसार कपाट बंद रखे जाते हैं.

2026 के अन्य ग्रहण

पंडितों के अनुसार, 2026 में कुल तीन ग्रहण लगेंगे, जिनमें से केवल यही पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. शेष दो ग्रहण विदेशों में प्रभावी रहेंगे और भारत में अदृश्य होंगे.

उज्ज्वल कुमार, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट, एक दशक से खबरों की दुनिया में सक्रिय. राजनीति और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझकर देश तक सटीकता से पहुँचाने में माहिर. ABP न्यूज और डिजिटल के लिए निष्पक्ष, प्रभावशाली पत्रकारिता मेरा मकसद. खाली समय में अनछुई जगहों की सैर, संगीत का आनंद और परिवार के साथ यादगार पल बिताना पसंद.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: जेसीबी की चपेट में आने से शख्स की मौत, लोगों ने ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया, केस दर्ज
दिल्ली: जेसीबी की चपेट में आने से शख्स की मौत, लोगों ने ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया, केस दर्ज
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
सोनू निगम के 'सतरंगी रे' कॉन्सर्ट से दिल्ली में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, बंद रहेंगे ये रास्ते
सोनू निगम के 'सतरंगी रे' कॉन्सर्ट से दिल्ली में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, बंद रहेंगे ये रास्ते
Advertisement

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
West Bengal Assembly Elections 2026: 'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
Kitchen Gardening Tips: किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा, वीडियो वायरल
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा
Embed widget