एक्सप्लोरर

Delhi: सिसोदिया के बीजेपी में शामिल होने के ऑफर के दावे पर पार्टी ने किया पलटवार, प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिया ये जवाब

BJP ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बीजेपी में शामिल होने के ऑफर के दावे पर पलवार किया है. पार्टी ने कहा है कि सिसोदिया अनर्गल बाते कर रहे हैं.

Delhi News: दिल्ली (Delhi) के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) द्वारा बीजेपी की तरफ से उनकी पार्टी में शामिल होने के ऑफर के दावे को पूरी तरह से खारिज करते हुए भाजपा ने कहा है कि शराब घोटाले के बारे में पूछे गए सवालों का केजरीवाल और सिसोदिया के पास कोई जवाब नहीं है, इसलिए वो इस तरह की अनर्गल बातें कर रहे हैं. भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार और कट्टर बेईमानी को भाजपा पुरजोर तरीके से उजागर कर रही है और लगातार सवाल भी पूछ रही है. उन्होंने कहा कि हमने जनता के सवालों को उठाकर केजरीवाल से 24 घंटे में जवाब देने की मांग की थी लेकिन इस घोटाले पर जवाब देने के बजाय केजरीवाल, सिसोदिया और उनकी आम आदमी पार्टी अनर्गल बातें कर रही है. इससे यह साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं है.

बीजेपी ने ऑफर को लेकर किया पलटवार

भाजपा की तरफ से मनीष सिसोदिया को पार्टी में आने के ऑफर को लेकर उनके दावों को पूरी तरह से गलत और अनर्गल बताते हुए भाटिया ने कहा कि "जिनकी नियत खोटी है, सोच छोटी है उनको कोई क्या तोड़ेगा? उनका अहंकार दिल्ली की जनता तोड़ रही है और ये सब अनर्गल बातें करना बंद कीजिए." उन्होंने शराब घोटाले को लेकर कई नए तथ्यों के साथ आरोप लगाते हुए कहा कि "आपका अहंकार और गुरूर भी टूटेगा और जनता के हर एक रुपये की वसूली भी सुनिश्चित की जाएगी."

Delhi News: वाराणसी सर्राफा कारोबारी के 1 करोड़ के हीरे चोरी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सीट के नीचे से हुए गायब

'ये भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बना रहे हैं'- गौरव भाटिया

सिसोदिया के ट्वीट और केजरीवाल के दावे पर कटाक्ष करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि "अरविंद केजरीवाल सिसोदिया को कट्टर ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते हैं. आजकल जिसको कट्टर ईमानदारी का सर्टिफिकेट केजरीवाल जी दे देते हैं, वो जेल जरूर जाता है. मनीष सिसोदिया कहते हैं, मैं झुकुंगा नहीं. विवेचना के बाद आप कानून के सामने झुकेंगे भी और आपका भ्रष्टाचार रुकेगा भी." उन्होंने आबकारी नीति को लेकर बनाई गई समिति की सिफारिश के विपरीत जाकर भ्रष्टाचार करने के लिए नई नीति बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि "ये छोटे भ्रष्टाचारी नहीं हैं बल्कि ये भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बना रहे हैं. ये सरकार में रहते हुए भी सरकारी संस्थाओं से नफरत करते हैं."

Delhi Politics: दिल्ली में अब डीटीसी बसों की खरीद की जांच पर राजनीति गरमाई, बीजेपी और अरविंद केजरीवाल ने किए ये दावे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
Embed widget