एक्सप्लोरर

BJP Foundation Day: 'हिंदुस्तान के हर शहर में...', पीएम मोदी को लेकर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा?

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. वीरेंद्र सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया. समारोह में कई दिग्गज नेता मौजूद रहे.

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 6 अप्रैल को अपना 46वां स्थापना दिवस दिल्ली भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया. इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद मंच पर दीप प्रज्वलन का आयोजन हुआ. 1980 में स्थापित BJP के इस समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना.

27 साल बाद दिल्ली में BJP की सरकार

वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "1980 से शुरू हुई हमारी यात्रा आज इस मुकाम पर पहुंची है कि BJP विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. यह करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है. हम सौभाग्यशाली हैं कि उस पार्टी का हिस्सा हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्माई शासन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धैर्यपूर्ण नेतृत्व है. उन्होंने आगे कहा, "आज देश के 21 राज्यों में NDA की सरकार है और दिल्ली 13वां राज्य बना, जहां पूर्ण बहुमत से BJP सत्ता में आई. हिंदुस्तान के हर शहर में कमल खिलाना हमारा कर्तव्य है. 

'समाजिक उत्थान के लिए काम कर रही सरकार'

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "27 साल के लंबे संघर्ष के बाद दिल्ली में BJP की सरकार बनी. यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है. हम देश प्रथम, पार्टी द्वितीय और खुद को अंत में रखकर काम करते हैं. हमारी सरकार समाजिक उत्थान और दिल्ली के वैभव को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, "हमारे मार्गदर्शकों ने हमें समाज के लिए काम करने की सीख दी. आज हमारे पास मौका है और हम दिल्ली को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं. PM मोदी और जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प हमारा लक्ष्य है. 

कार्यक्रम में दिग्गजों की मौजूदगी

समारोह में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मुख्य सचेतक अभय वर्मा और अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा सहित कई नेता मौजूद रहे. मंच संचालन प्रदेश मंत्री सारिका जैन और नरेश वशिष्ठ ने किया. इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, दिनेश प्रताप सिंह, राजकुमार भाटिया, योगिता सिंह, विनय रावत, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता यासिर जिलानी और अजय सहरावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, विधायक और पार्षद शामिल हुए.

14 जिलों में भी हुआ भव्य समारोह

दिल्ली के सभी 14 जिलों में भी स्थापना दिवस मनाया गया. पश्चिम दिल्ली में राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, शाहदरा में वीरेंद्र सचदेवा, मयूर विहार में हर्ष मल्होत्रा, उत्तर पूर्व में मनोज तिवारी, दक्षिण दिल्ली में रामवीर सिंह बिधूड़ी और चांदनी चौक में सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

कर्मचारियों का सम्मान

वीरेंद्र सचदेवा और रेखा गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय के 38 कर्मचारियों को चुनाव प्रचार के दौरान उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया. कार्यालय मंत्री बृजेश राय और सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता ने कार्यक्रम का संयोजन किया.

BJP का यह स्थापना दिवस दिल्ली में उसकी सत्ता में वापसी के बाद और खास बन गया. कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन को मजबूत करने का संकल्प इस मौके पर साफ झलका.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में लाखों की लूट के सनसनीखेज वारदात के 5 आरोपी गिरफ्तार, 8.35 लाख रुपये बरामद

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget