एक्सप्लोरर

वीरेंद्र सचदेवा के बयान पर भगवंत मान का पलटवार, BJP पर लगाए चौंकाने वाले आरोप, जानें क्या कहा?

Bhagwant Mann News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी वाले दिल्ली के अंदर पैसे बांट रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है. इन सब पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?

Bhagwant Mann On BJP: पंजाब पुलिस द्वारा कपूरथला हाउस में ईसी अफसरों को मिलने से रोकने को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष भगवंत मान का बयान सामने आने के बाद सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले जो आरोप आम आदमी पार्टी पर लगा रहे हैं, वो काम वे खुद दिल्ली का चुनाव जीतने के लिए कर रहे हैं. 

पंजाब के सीएम ने कहा, "बीजेपी वाले दिल्ली के अंदर पैसे बांट रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है. इन सब पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है."

'पंजाब पुलिस ने की लोकतंत्र की हत्या'

इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था कि पंजाब सरकार के कपूरथला हाऊस पर चुनाव अधिकारियों, पंजाब पुलिस एवं पंजाब प्रशासन के बीच जो टकराव चला उसने बंगाल में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हथकंडों की याद दिला दी. 

उन्होंने कहा, "जिस तरह पंजाब पुलिस ने चुनाव अधिकारियों का कपूरथला हाऊस में प्रवेश रोककर पंजाब के नेताओं को जांच से बचाया, वह शर्मनाक है और लोकतंत्र की हत्या है. जिस तरह पंजाब पुलिस ने दिल्ली चुनाव जांच में हस्तक्षेप किया उससे साफ है कि चुनाव के दौरान दिल्ली के पंजाब भवनों की पुलिस तैनाती दिल्ली पुलिस या चुनाव आयोग के आधीन होनी चाहिए."

इसलिए कपूरथला हाउस पहुंचे थे EC के अफसर 

वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक, "चुनाव अधिकारियों को पंजाब सरकार के कपूरथला हाऊस से भारी मात्रा में धन वितरण की शिकायत मिली थी. इस मामले की पड़ताल के लिए फ्लाइंग स्क्वैड वहां पहुंची थी, जिसके बाद वहां तैनात पंजाब पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की की."

उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारियों को 3 घंटे तक कपूरथला हाउस में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई. उन्हें जब तक प्रवेश की इजाजत मिली तब तक 'ऑपरेशन क्लीन' चल चुका था और चुनाव अधिकारियों को कुछ भी अवैध नहीं मिला.

'वोटर्स को रिश्वत देना चाहती है AAP' 

अब इस मसले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "आप बेनकाब हो गई है. शराब और पैसे बांटकर लोगों को रिश्वत देना चाहती है, लेकिन लोगों ने उन्हें नकार दिया है. गोदाम में सामान रखा हुआ था, लेकिन वह भी किसी 'दिल्ली भक्त' मुखबिर ने पुलिस को बता दिया होगा. नकदी और शराब की बोतलें पकड़ी गई हैं. यह आप का चरित्र है. नुकसान का बोझ अरविंद केजरीवाल पर पड़ेगा. इसलिए भगवंत मान इस बोझ को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं."  दरअसल, चुनाव आयोग के अधिकारी गुरुवार को चुनावी नियमों की अवहेलना की जांच के सिलसिले में कपूरथला हाउस पहुंचे थे.

Yamuna Water Row: 'बीजेपी वाले हरियाणा के CM के ...', यमुना के पानी पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget