एक्सप्लोरर

'दिल्ली में रेप हो या गोलियां चलेंगी तो...', विधानसभा से हटाए गए कानून-व्यवस्था के सवाल, आतिशी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

Delhi Assembly Session: आम आदमी पार्टी का आरोप है कि उसके विधायक कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा चाहते थे, लेकिन इस विषय को चर्चा के विषय से ही हटा दिय गया है.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि आप विधायकों द्वारा कानून-व्यवस्था के मुद्दे को विधानसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया. उन्होंने अब स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को चिट्ठी लिखी है और मांग की कि 'विधानसभा के पटल पर दिल्ली के हर मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए. इसे रोकना लोकतंत्र का अपमान होगा.'

आतिशी ने चिट्ठी में लिखा, ''आज विधानसभा सत्र में नियम 280 के तहत विशेष उल्लेख का समय तय हुआ है. आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने इलाकों में बढ़ते हुए अपराध के मुद्दों को विशेष उल्लेख के लिए विधानसभा कार्यालय में जमा किया. कल देर शाम मुझे विधानसभा सचिवालय से फोन आया और बताया गया कि आपने 5 विधायकों के विशेष उल्लेख खारिज कर दिए गए हैं क्योंकि वे बढ़ते हुए अपराध के मुद्दों पर है और कानून-व्यवस्था दिल्ली विधानसभा के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता."

क्या रेप के मुद्दे पर विधायक मौन रहेंगे- आतिशी

आतिशी ने आगे लिखा, ''यह बिल्कुल अचंभित करने वाल फैसला है. जब दिल्ली विधानसभा बनी है तब से विधायकों ने अपने इलाकों की समस्या सदन में उठाई है. इस विधानसभा के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली में कोई रेप हो तो विधानसभा उस पर बात नहीं कर सकती. अगर दिल्ली में गोलियां चलेंगी तो विधायक उस पर बात नहीं करेंगे, अगर महिलाओं के साथ हिंसा होगी तो विधानसभा उस पर मौन रहेगी.''

अपनी अक्षमता के कारण चर्चा नहीं होने दे रही बीजेपी - आतिशी

सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला करते हुए आतिशी ने कहा, ''ऐसा लगता है कि बीजेपी की केंद्र सरकार दिल्ली में बढ़ते हुए अपराध को रोकने में अक्षम रहने के कारण ये चर्चा रोकना चाहती है. चुनाव से पहले बीजेपी कहती थी कि डबल इंजन की सरकार आने से दिल्ली की समस्याओं का हल करेंगे और चुनाव जीतने के बाद कह रहे हैं कि समस्याओं पर मुंह नहीं खोलने देंगे. चर्चा खत्म तो समस्या खत्म.''

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget