एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल को कोर्ट में पेश होने के आदेश के बाद क्या करेगी AAP? मंत्री आतिशी ने दी जानकारी

Delhi Politics: बार-बार समन भेजे जाने के बाद भी पेश न होने पर प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. अब इस पर कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को आदेश होने कहा है.

Delhi News: ईडी द्वारा दायर की गई याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है. इस मामले में अब दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी (Atishi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और  पार्टी के रुख की जानकारी दी. आतिशी ने कहा, ''हम अदालत का सम्मान करते हैं और हम अदालत के सामने अपना पूरा पक्ष रखेंगे. हम अदालत को बताएंगे कि समन शत प्रतिशत गैरकानूनी थे. हम बताएंगे कि अरविंद केजरीवाल जी ने हर समन पर बताया कि इसमें क्या गैरकानूनी है. ED पांच चिट्ठियों के बाद भी यह साबित नहीं कर पाई, बता नहीं पाई की क्यों उनके समन गैर कानूनी नहीं थे. ED के पास अरविंद केजरीवाल के सवालों के जवाब नहीं है.''

आतिशी ने कहा, ''हम बताएंगे कि भारतीय जनता पार्टी यह प्रेस कांफ्रेंस करके कहती है कि ED केजरीवाल को गिरफ्तार करेगी और उसके बाद ED का समन आ जाता है. इसका मतलब यह एक राजनीतिक साजिश है ताकि ED के दफ्तर बुलाकर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाए. इन समन का भारतीय जनता पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस के साथ जो संबंध है वह भी हम अदालत को बताएंगे. हम अदालत के सामने यह भी रखेंगे कि ED 2 साल से इस मामले की जांच कर रही है लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि लोकसभा चुनाव से अचानक समन पर समन आ रहे हैं, जबकि इससे पहले ED का कोई इंटरेस्ट नहीं था. हम अदालत के सामने अपनी शंका को रखेंगे कि जो समन अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए है.'' 

अदालत को यह बताएगी आप
मंत्री आतिशी ने आगे कहा, ''हम अदालत को बताएंगे कि ED के समन के साथ दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है. विधायकों को करोड़ों रुपए के ऑफर दिए जा रहे हैं. हम अदालत के सामने यह भी रखेंगे कि पिछले दो दिनों में हमने किस तरह से ED को एक्सपोज़ किया. बताएंगे कैसे ED बयानों के ऑडियो गायब कर रहा है और किस तरह सुप्रीम कोर्ट और  राउज़ एवेन्यू कोर्ट के आदेश के दावों के ऑडियो डिलीट किए गए.''

केजरीवाल को कुचलने का हो रहा प्रयास- आतिशी
आतिशी ने कहा, ''अदालत को भी पता होना चाहिए कि आज के दिन ED कोई जांच नहीं कर रही बल्कि केंद्र सरकार इसके जरिए अरविंद केजरीवाल को कुचलना की कोशिश कर रही है. गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. यह सारा षड्यंत्र हम माननीय न्यायालय के सामने रखेंगे. न्यायालय को पता होना चाहिए कि किस प्रकार से केंद्र सरकार खास तौर से ED और CBI का इस्तेमाल अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के खिलाफ कर रही है. अभी तक अदालत के सामने हमारा पक्ष नहीं गया है.''

ये भी पढ़ें- AAP नेता संजय सिंह को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget