एक्सप्लोरर

Delhi: अशोक विहार में बड़ा हादसा, सफाई करने सीवर में उतरे एक शख्स की मौत, तीन की हालत गंभीर

Delhi News: दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की सफाई के दौरान एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों का इलाज जारी है.

दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की सफाई के दौरान 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे अशोक विहार फेज-2 स्थित हरिहर अपार्टमेंट के पास हुई.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया, “सीवर की सफाई के दौरान बेहोश हुए लोगों को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी अरविंद के रूप में हुई है.”

कई दिनों से इलाके में हो रही थी सीवर की सफाई

उन्होंने बताया कि अन्य तीन लोग- कासगंज निवासी सोनू और नारायण, तथा बिहार निवासी नरेश का गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में उपचार किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, ये सभी एक निर्माण कंपनी के लिए काम कर रहे थे, जो पिछले कई दिनों से इस इलाके में सीवर की सफाई कर रही थी.

निर्माण कंपनी के प्रबंधक को पूछताछ के लिए तलब किया गया

घटना के तुरंत बाद मौके पर एक फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि निर्माण कंपनी के प्रबंधक को पूछताछ के लिए तलब किया गया है.

इन धाराओं में मामला किया गया दर्ज

अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) (लापरवाही से मृत्यु), 289 (मशीनरी के संबंध में लापरवाही जो मानव जीवन के लिए खतरा है) और 337 (दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में जालसाजी) तथा ‘हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013’ के तहत मामला दर्ज किया गया है.”

इस तरह की घटना पहले भी कई बार सामने आ चुकी है. फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget