एक्सप्लोरर

दिल्ली में हुई मुलाकात, हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल

Delhi Politics: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की.

Delhi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर आकर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच हाल में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव और देश की राजनीति को लेकर लंबी चर्चा हुई. 

इस दौरान हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल को सपत्नी शामिल होने का न्यौता दिया. अरविंद केजरीवाल ने उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन  को जेल में डाला गया, फिर वो जेल से वापस आए, इतना संघर्ष किया और चुनाव लड़ा, यह हम सब के लिए प्रेरणादायी है. गुरुवार को उनके शपथ ग्रहण में हम लोग जाएंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा,'' हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को एक शानदार चुनाव लड़ने और जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं. जिस तरह से हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया, जेल से वह फिर वापस आए और जेल से वापस आने के बाद इतना संघर्ष किया और चुनाव लड़ा. यह हम सब के लिए बड़ा ही प्रेरणादायी है. हेमंत जी और कल्पना जी मंगलवार को मेरे निवास स्थान पर आए. इसके लिए मैं उन्हें तहेदिल से शुक्रिया यदा करता हूं. उनका मेरे निवास स्थान पर बहुत-बहुत स्वागत है''. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार  को हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण है. शपथ ग्रहण में हम सब लोग जाएंगे. मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि अगले पांच साल उनके बहुत शुभ हों. जैसे वह झारखंड के विकास के लिए खूब काम करते आए हैं, वैसे ही अगले पांच साल विकास की यात्रा जारी रहे. 

इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा, ''मैं अरविंद केजरीवाल जी के निवास स्थान पर उनसे मिलने आया हूं. सभी को पता है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद अब इंडिया गठबंधन की नई सरकार का गठन होना है. शपथ ग्रहण आगामी 28 नवंबर को होगा. इसी कार्यक्रम को लेकर मैं दिल्ली के दौरे में हूं. इंडिया गठबंधन के साथियों को हम लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है''.

इसे भी पढ़ें: 'AAP के वोट काटने की साजिश रच रही BJP, BLOs को दी लिस्ट', CM आतिशी का बड़ा आरोप

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget