एक्सप्लोरर

'क्या आपको लगता है मेरे माता-पिता गुनहगार हैं', CM अरविंद केजरीवाल का PM मोदी से सवाल

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जिस दिन गिरफ्तार किया गया था उसी दिन उनकी मां अस्पताल से लौटी थीं. वहीं अपने पिता के बारे में कहा कि उन्हें ठीक से सुनाई नहीं देता.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने माता-पिता का जिक्र कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झुकाने और तोड़ने की बहुत कोशिश की. आपने एक-एक करके मेरे कई विधायकों को गिरफ्तार किया. फिर आपने मुझे गिरफ्तार कर लिया. तिहाड़ में तरह तरह से प्रताड़ित करके तोड़ने की कोशिश की लेकिन मैं नहीं टूटा.

इसके आगे सीएम केजरीवाल ने कहा, "लेकिन आज आपने सारी हदें पार कर दीं. आपने मुझे तोड़ने के लिए मेरे बूढ़े और बीमार मां-बाप को निशाना बनाया. मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं. वो कई बीमारियों का शिकार हैं. मोदी जी 21 मार्च को जब आपने मुझे गिरफ्तार किया था, उसी दिन दोपहर को वो असप्ताल से कुछ दिनों बाद लौटी थीं. मेरे पिता जी 85 वर्ष के हैं उन्हें कुछ ठीक से सुनाई भी नहीं देता. क्या आपको लगता है कि मेरे माता-पिता गुनहगार हैं. अपनी पुलिस से उनकी पूछताछ क्यों करवा रहे हैं."

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा, "मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता को क्यों प्रताड़ित कर रहे हैं. आपकी लड़ाई मुझसे हैं, मेरे माता-पिता को प्रताड़ित करना बंद कर दीजिए. भगवान सबकुछ देख रहा है."

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बुधवार (22 मई) को 'एक्स' पर एक्स पोस्ट में कहा था कि उनके माता-पिता से दिल्ली पुलिस पूछताछ करेगी. इस बीच सूत्रों ने जानकारी दी कि दिल्ली पुलिस गुरुवार (23 मई) को पूछताछ करने के लिए नहीं जाएगी. 

ये पूछताछ स्वाति मालीवाल मामले में होनी है. इस मामले में पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था. सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट में कहा,‘‘ मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतज़ार कर रहा हूं. कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए वक्त मांगा था. लेकिन वो आएंगे या नहीं - इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी.’’ आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पुलिस के जरिए केजरीवाल के माता पिता को प्रताड़ित कर रही है. 

'इंडिया' गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी? दिल्ली में वोटिंग से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget