एक्सप्लोरर

AAP ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, केजरीवाल बोले, 'संजय सिंह पूर्वांचली इलाके में निकालेंगे यात्रा'

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जिन पूर्वांचली भाइयों ने अपने खून-पसीने से दिल्ली के निर्माण में योगदान दिया है.

Arvind Kejriwal Target BJP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि एक तरफ़ बीजेपी पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या बताकर उनके अधिकार छीनना चाहती है तो दूसरी तरफ़ हमने पिछले 10 वर्षों में दिन-रात मेहनत करके अपने पूर्वांचल समाज के लोगों को दिल्ली में सम्मानजनक जीवन देने का काम किया. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन पूर्वांचली भाइयों ने अपने खून-पसीने से दिल्ली के निर्माण में योगदान दिया, उन्हें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रोहिंग्या कैसे कह सकते हैं? उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्वांचल समाज के लोगों का वोट कटवाकर उनकी नागरिकता के साथ ही वोटर कार्ड से मिलने वाली सुविधाएं भी छीनना चाहती है, लेकिन हम किसी का वोट कटने नहीं देंगे. सांसद संजय सिंह पूर्वांचल कालोनियों में यात्रा निकलेंगे, वहीं रात्रि प्रवास करेंगे और पूर्वांचल समाज के लोगों को बीजेपी की इस साजिश के खिलाफ एकजुट करेंगे.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदन के अंदर पूर्वांचली समाज के खिलाफ बात बोली थी. उन्होंने दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचली समाज का रोहिंग्या घुसपैठिए और बांग्लादेशी लोगों के साथ तुलना की थी. केजरीवाल ने कहा कि जेपी नड्डा ने खुलेआम सदन के अंदर कबूल किया कि बीजेपी के कार्यकर्ता पूर्वांचल समाज, रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के नाम कटवा रहे हैं.

केजरीवाल ने कहा कि हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. यह एक पूरे पूर्वांचल समाज के खिलाफ साजिश है. एक तरफ उनको कहा जा रहा है वो रोहिंग्या हैं. यूपी, बिहार से दिल्ली में बसे हुए लोग, जो 30-40 साल से दिल्ली में रहकर दिल्ली को बनाने का काम कर रहे हैं. उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशी कैसे कहा जा सकता है? 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह क्यों किया जा रहा है? यह बीजेपी एक सोची समझी घिनौनी साजिश के तहत कर रही है. क्योंकि दिल्ली का अधिकांश पूर्वांचल समाज आम आदमी पार्टी का वोटर है. इसीलिए बीजेपी ने साजिश रची है कि दिल्ली के पूर्वांचल के जितने वोट हैं, उन्हें कटवा दिया जाए.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने थोड़े दिन पहले खुलासा किया था. मैंने सबके सामने शाहदरा के 11 हजार वोटर्स की लिस्ट रखी थी, जिनको कटवाने के लिए बीजेपी ने चुनाव आयोग को आवेदन दिया था. इसके अलावा, हमने 14 विधानसभाओं की लिस्ट रखी थी, जिसमें बीजेपी अलग-अलग जगहों पर हजारों की तादाद में लोगों के नाम कटवा रही है.

इसे भी पढ़ें: Delhi Excise Policy: निचली अदालत के आदेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका, 30 जनवरी को सुनवाई

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Embed widget