एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने शुरू की पदयात्रा, खिचड़ीपुर में लोगों से कहा- 'दिल्ली की चाबी जनता के हाथ'

Arvind Kejriwal News: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि BJP वालों ने दिल्ली के काम रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा लिया, जो काम मैंने किए, वो पिछले 75 साल में कभी नहीं हुए.

Arvind Kejriwal Latest News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (16 अक्टूबर) को वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के साथ खिचड़ीपुर में पहली पदयात्रा की. उन्होंने कहा कि दिल्ली की चाबी जनता के हाथ में है. मेरी अपील है कि आप दिल्ली में मिल रही बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, महिलाओं की बस यात्रा और बुजुर्गों की तीर्थयात्रा समेत सारी सुविधाएं जारी रखने के लिए आम आदमी पार्टी को जिताएं. 

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा, 'अगर गलती से भी बीजेपी आ गई तो ये लोग सारी सुविधाएं बंद कर देंगे.' उन्होंने आगे कहा कि अब इनसे 22 राज्यों की जनता भी पूछ रही कि तुम क्यों नहीं मुफ्त सुविधाएं देते हो? बीजेपी वालों से देश के लोग सवाल न पूछ सकें, इसलिए दिल्ली में हमने जो 10 साल में काम किए, उसे ये बर्बाद कर रहे हैं.

खिचड़ीपुर में आयोजित पदयात्रा के दौरान AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में इन लोगों ने हमें और दिल्लीवालों को बहुत तंग किया है. महीने-दो महीने पहले ही मैं और मनीष सिसोदिया, दोनों जेल से छूटकर बाहर आए हैं. 

उन्होंने कहा कि हमारा कसूर क्या है? दस साल से दिल्ली में हमारी सरकार है. तब से इन लोगों ने दिल्ली के काम रोकने के लिए अपनी एड़ी-चोटी का पूरा जोर लगा लिया, जो काम मैंने दिल्ली में किए हैं, वो काम भारत में पिछले 75 साल में कभी नहीं हुए. मैंने, दिल्ली में लोगों की बिजली फ्री और 24 घंटे कर दी है.

उन्होंने कहा, "दिल्ली के बच्चों के लिए स्कूल अच्छे हो गए. मोहल्ला क्लीनिक काम कर रहा है. महिलाओं को बस का मुफ्त सफर मिल रहा है. बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा मिलती है. आज तक कभी ऐसे काम नहीं हुए. आज गुजरात, हरियाणा समेत जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं, वहां के लोग उनसे कह रहे हैं कि केजरीवाल ने दिल्ली में बिजली फ्री कर दी तो तुम भी करो. इस पर इन लोगों के पास कोई जवाब नहीं था. इसलिए इन्होंने यह प्लानिंग की कि दिल्ली के सारे काम रोक दिए जाएं."

'बीजेपी ने LG के जरिए काम रुकवाया'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले इन्होंने एलजी के जरिए काम रुकवाने की कोशिश की, लेकिन मैंने आपका एक भी काम नहीं रुकने दिया और दिल्ली के सारे काम चलते रहे. फिर इन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया. मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया. मैं पांच महीने जेल में था. अभी छूट कर आया, तो पता चला कि पीछे से इन लोगों ने आपको बहुत तंग किया है. कभी कहीं सीवर की दिक्कत आ रही है, कहीं पीने के पानी की समस्या आ रही है, तो कहीं कूड़े की दिक्कत आ रही है. 

मैं सारी चीजें ठीक करा दूंगा. अब आपका केजरीवाल आ गया है. दिल्ली में कई जगह सड़कें टूटी हुई थीं, लेकिन आज पूरी दिल्ली में सड़कों की मरम्मत चालू हो गई है. बाकी चीजों पर भी काम कर रहा हूं. मैं आपके सारे काम करा दूंगा.

मनीष सिसोदिया कह दी बड़ी बात

मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम लोग तो पदयात्रा करने निकले थे लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये तो पूरी जनसभा हो गई है. यहां मौजूद बहनें कह रही हैं कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के लिए बहुत दुआएं मांगी, इसलिए वो जेल से बाहर आ गए हैं. जनता ने बहुत दुआएं मांगी हैं और बहुत लड़ाई की है.

जनता के नाम केजरीवाल की चिट्ठी 

बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने पूरी दिल्ली में जन संपर्क अभियान की शुरूआत की. इस अभियान के तहत उन्होंने दिल्ली की जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है, जिसे पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर लेकर जाएंगे और अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने के पीछे बीजेपी शासित राज्यों का सच बताएंगे. इस चिट्ठी को मनीष सिसोदिया की पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने बांटी.

दिल्ली में नहीं सुधर रही 'आबो-हवा', चौथे दिन भी AQI बेहद खराब, जानें- IMD अपडेट

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget