एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने स्पीच रोककर CM आतिशी को सौंपी चिट्ठी, कहा- 'अब हमें युद्ध स्तर पर...'

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी को लिखी चिट्ठी में कहा कि दिल्ली की सड़कों को ठीक करने के लिए हमें रात दिन मेहनत करनी होगी. दिल्ली के सभी रुके हुए काम चालू करवाने होंगे.

Arvind Kejriwal Letter to Atishi: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर कहा है कि सड़कों को ठीक करने के लिए हमें युद्ध स्तर पर काम करना होगा.

पूर्व सीएम ने ये चिट्ठी दिल्ली विधानसभा में अपनी स्पीच के दौरान आतिशी को सौंपी. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग काम को रोकने में लगे हैं. 

सड़कों का काफी बुरा हाल है- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पत्र में कहा, ''पिछले दो दिन मैं आपके साथ दिल्ली की अलग अलग सड़कों का इंस्पेक्शन करने गया. इन सड़कों का काफी बुरा हाल है. मार्च महीने में जब मुझे गिरफ्तार किया गया था तब दिल्ली की सड़‌कें ठीक थीं.''

उन्होंने कहा, ''अभी कुछ दिन पहले मुझे इनका (बीजेपी) एक बड़ा नेता मिला. मैंने उस से पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके उन्हें क्या मिला तो उसने मुस्करा कर कहा - "दिल्ली सरकार को हमने डिरेल कर दिया, दिल्ली को ठप कर दिया." उसका जवाब सुनकर मैं हैरान रह गया. तो क्या मुझे गिरफ्तार करने का उनका मकसद दिल्ली को ठप करना था, क्या उनका मकसद दिल्ली वालों को परेशान करना था? जनता के परेशान होने से कोई व्यक्ति या कोई पार्टी खुश कैसे हो सकते हैं? जाहिर है कि इनका मकसद था दिल्ली के काम रोककर आम आद‌मी पार्टी की सरकार को बदनाम करना ताकि ये लोग दिल्ली के चुनाव जीत जायें. कोई पार्टी वोट लेने की खातिर और चुनाव जीतने की खातिर इतना कैसे गिर सकती है कि दो करोड़ लोगों की जिंदगी बेहाल कर दे.''

दिल्ली के सभी रुके काम शुरू करवाने हैं- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ''हम लोग ऐसे नहीं हैं. हम लोग राजनीति में जनता की सेवा करने के लिए आए हैं. अब हमें युद्ध स्तर पर काम करना है. दिल्ली के सभी रुके हुए काम शुरू करवाने हैं. इस बार बारिश भी बहुत हुई है. इस वजह से दिल्ली की कई सड़कें खराब हो गयीं हैं. कृपया सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ सड़क पर उतर कर एक असेसमेंट करवा लें कि कौन कौन सी सड़कें ख़राब है और उनका तुरंत रिपेयर शुरू करवा दें.''

पूर्व सीएम ने कहा, ''हमें रात दिन मेहनत करनी होगी. दिल्ली के सभी रुके हुए काम चालू करवाने होंगे. दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर उनकी सभी परेशानियों को दूर करना है.''

दिल्ली में 4 दिन बंद रहने वाली है शराब की दुकान, जान लें तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget