एक्सप्लोरर

केजरीवाल ने भगवान कृष्ण से की पार्टी की तुलना, बोले- भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे 'दानवों' का वध कर रही AAP

AAP VS BJP: सीएम Arvind Kejriwal के बयान पर BJP ने भ्रष्टाचार का महिमामंडन करने का आरोप लगाते हुए  कहा कि AAP ‘‘पुराना नाटक’’ कर रही है.

Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)“ईश्वर की इच्छा” से 2012 में अस्तित्व में आई और जैसा कि बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण ने किया था, उसी तरह पार्टी भी भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे “बड़े दानवों” का वध कर रही है. केजरीवाल ने इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित आम आदमी पार्टी के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि पार्टी की स्थापना 26 नवंबर 2012 को हुई थी और यह महज इत्तेफाक नहीं है कि इसके ठीक 63 साल पहले उसी दिन संविधान सभा ने 1949 में संविधान को अपनाया था.

उन्होंने कहा कि उस समय (2012) अन्य राजनीतिक दलों ने संविधान का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. केजरीवाल ने कहा, “तब ईश्वर को हस्तक्षेप करना पड़ा और संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाने के ठीक 63 वर्ष बाद 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई ताकि संविधान को बचाया जा सके.”

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने 25 साल पुराने हत्या के मामले का किया पर्दाफाश, लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार का महिमामंडन कर रही AAP- बीजेपी
केजरीवाल के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का महिमामंडन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि AAP वही ‘‘पुराना नाटक’’ कर रही है जो वह प्रत्येक चुनाव से पहले करती रही है. BJP की यह टिप्पणी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा यह कहे जाने के कुछ घंटे बाद आई कि BJP गुजरात में हार के डर से AAP को निशाना बना रही है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के AAP नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तारी के लिए तैयार रहने के सुझाव पर BJP के प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन पर भ्रष्टाचार के “महिमामंडन” का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री का साक्ष्यों के बढ़ते दबाव के कारण “दागी” साथियों के इस्तीफा देने से पहले उनके (साथियों के) बचाव में उतरने का इतिहास रहा है.

आत्ममुग्ध है AAP- बीजेपी
पात्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल “आत्ममुग्ध” और “बयान बहादुर” हैं, जो दो राज्यों में सत्ता हासिल करने के बाद खुद को भगवान समझ रहे हैं. इससे पहले AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने अपनी पार्टी की तुलना भगवान कृष्ण के बाल रूप “कान्हा” से की, जिन्होंने बड़े राक्षसों का वध किया.

BJP प्रवक्ता ने कहा कि जिस आदमी ने शराब के धंधे से ‘‘कमीशन’’ लिया वह स्वयं की तुलना ‘‘कान्हा’’ (भगवान कृष्ण) से करता है. पात्रा ने कहा कि केजरीवाल हमेशा किसी भी राज्य चुनाव से पहले दावा करते हैं कि उनकी पार्टी जीत रही है और अन्य “बैखलाए” हुए हैं. पात्रा ने कहा कि AAP हिमाचल प्रदेश में ‘‘बिखर’’ गई और उत्तराखंड में इसके अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ दी, जबकि केजरीवाल ने इन दोनों पहाड़ी राज्यों में अपनी पार्टी की संभावनाओं के बारे में बड़े-बड़े दावे किए थे.

Delhi: स्वच्छ यमुना अभियान के तहत घाट की सफाई, दिल्ली जल बोर्ड, नमामि गंगे और गैर सरकारी संगठनों ने की शिरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget