एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलते ही खुशी में बदल गया माहौल, मनीष सिसोदिया-आतिशी का रिएक्शन वायरल

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी ( AAP) के नेताओं में खुशी का माहौल है. मिठाइयां बांटी जा रही हैं.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. शीर्ष अदालत से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच काफी खुशी का माहौल है. आप नेता और कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर खुशी मना रहे हैं.

आबकारी नीति मामले में सीबीआई की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार के केस में सुप्रीम कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर मिठाइयां बांटी गईं.

सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर AAP नेताओं में जश्न

आम आदमी पार्टी के नेता कैसे खुशियां मना रहे हैं. इसका एक वीडियो सामने आया है. सीएम केजरीवाल को जमानत दिए जाने का जश्न मनाने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी सहित AAP नेताओं ने मिठाइयां साझा कीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मनीष सिसोदिया आप के दूसरे नेताओं और कार्यकर्ताओं के मुंह में मिठाई खिला रहे हैं.

जब सीएम केजरीवाल को मिली जमानत
 
आम आदमी पार्टी के नेताओं का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उस क्षण को कैद किया गया है, जब अरविंद केजरीवाल के सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मंत्री आतिशी साथ बैठकर लैपटॉप पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संबंधित अपडेट देखते हुए नजर आ रहे हैं. जैसे ही सीएम केजरीवाल को जमानत मिलती है सिसोदिया आतिशी से गले मिलते और हाथ मिलाते हुए बधाई देते नजर आ रहे हैं.

सुनीता केजरीवाल ने क्या कहा?

सीएम अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, ''आप परिवार को बधाई! अन्य नेताओं की भी जल्द रिहाई की कामना करती हूं.'' 

बता दें कि जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेज ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी. शीर्ष अदालत ने केजरीवाल को मामले के संबंध में सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं करने का निर्देश दिया.


 ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal: 'सत्य परेशान हो सकता है, मगर...', अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर बोले राघव चड्ढा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget