एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: 'सत्य परेशान हो सकता है, मगर...', अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर बोले राघव चड्ढा

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दिल्ली के सीएम को अदालत से जमानत मिलने का स्वागात किया. उन्होंने कहा मैं आपको (सीएम अरविंद केजरीवाल) मिस कर रहा हूं.

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक सीएम अरविंद केजरीवाल को  शराब नीति मामले में अदालत से जमानत मिलने पर सांसद राघव चड्ढा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है, मगर पराजित नहीं!

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दिल्ली के सीएम को अदालत से जमानत मिलने का स्वागात किया. जमानत मिलने के तत्काल बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं आपको (सीएम अरविंद केजरीवाल) मिस कर रहा हूं."

शीर्ष अदालत का जताया आभार

राघव चड्ढा ने आगे एक्स पोस्ट में आगे लिखा है कि अंततः सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल की बेड़ियों से आजाद करने का फैसला आज सुना दिया. दिल्ली के सीएम को जमानत पर रिहा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का का शुक्रिया!

आज जेल से बाहर आ जाएंगे केजरीवाल 

इससे पहले आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा था​ कि आज सीएम अरविंद केजरीवाल जमानत पर बाहर आएंगे . बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च  2024 को गिरफ्तार किया था. उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए 21 दिनों के लिए अंतरिम जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था. 

शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आकर पार्टी के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया था. इसी मामले में आज दिल्ली के सीएम को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में नियमित जमानत दी है. अदालत के इस फैसले के बाद आज सीएम जेल से बाहर आ जाएंगे.

Exclusive: 'अरविंद केजरीवाल आज जेल से छूटेंगे,' abp न्यूज़ के कार्यक्रम में मनीष सिसोदिया का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget