एक्सप्लोरर

'उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई', अरविंद केजरीवाल पर हमले को लेकर AAP का बड़ा आरोप

Arvind Kejriwal News: आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के बीचोबीच अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. ये बहुत ही गंभीर बात है. बीजेपी बेईमानी पर उतर आई है.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में पूर्व CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार (30 नवंबर) को हुए हमले को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज दिल्ली के बीचोबीच अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. ये बहुत ही गंभीर बात है. उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव हारने जा रही है, इसलिए बौखला गई है.

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''आज ग्रेटर कैलाश विधानसभा के सावित्रीनगर इलाके में अरविंद केजरीवाल जी की पदयात्रा थी और हजारों की तादाद में महिलाए बुजुर्ग, बच्चे नौजवान उनसे मिलने के लिए, आशीर्वाद देने के लिए अपने घरों से निकलकर आए थे. इसी समय एक आदमी उन पर हमला करता है. मैं केजरीवाल जी के साथ था. एक आदमी ने उनके ऊपर स्प्रिट फेंकी और उनको जिंदा जलाने की कोशिश की गई. 

'एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस थी'

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे हाथ में माचिस थी. अरविंद केजरीवाल और मेरे ऊपर स्प्रिट गिरी. वो स्पीट तो फेंक पाए लेकिन आग नहीं लगा पाए. आज दिल्ली के बीचोबीच अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. ये बहुत ही गंभीर बात है.

बीजेपी बेईमानी पर उतर आई है- सौरभ भारद्वाज

भारद्वाज ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल जी पैदल चलकर पदयात्रा कर रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं. बीजेपी को तीसरी बार दिल्ली में हार नजर आ रही है. जब कोई हारता है तो बेईमानी करके जीतने की कोशिश करता है. बीजेपी बेईमानी पर उतर आई है.''

अरविंद केजरीवाल पर कई बार हमले हुए- भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''ये पहली बार नहीं हुआ. विकासपुरी में उनपर जानलेवा हमला किया गया. पुलिस देखती रही, मुस्कुराती रही. बीजेपी के गुंडों के सामने पुलिस वाले हाथ जोड़ते रहे. नांगलोई में रौशन हलवाई के यहां फायरिंग मामले को लेकर जब मिलने जा रहे थे तो बीजेपी के लोगों ने उनपर हमला किया. बुराड़ी में भी हमला हुआ. आज भी स्प्रिट फेंकी गई, सिर्फ माचिस लगाने की देरी हुई. 

सौरभ भारद्वाज ने आरोपी की पहचान का दावा किया

आप नेता ने आरोपी की पहचान करने का भी दावा किया. उन्होंने कहा, ''हमला करने वाला ये लड़का अशोक कुमार है. इसका फेसबुक अकाउंट आधे घंटे के अंदर ढूंढ लिया है. उन्होंने उस आरोपी की तस्वीरें भी दिखाईं. उन्होंने दावा करते हुए कहा, ''ये बीजेपी का औपचारिक सदस्य है. ये आज दिल्ली हार रहे हैं तो बौखला गए हैं. पूरी दिल्ली देख रही है. बीजेपी के लोग भी पदयात्रा और रैलियां करते हैं, उनपर हमले नहीं होते हैं.'' 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली की कानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल, बोले- कोई कोना सुरक्षित नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget