एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बताया चीर हरण, CM के इन पूर्व साथियों ने क्या कहा?

Arvind Kejriwal News: योगेंद्र यादव ने कहा कि राजनीतिक सहमति असहमति अपनी जगह है, लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादा सर्वोपरि है. अरविंद केजरीवाल की गिरिफ़्तारी इस मर्यादा का चीर हरण है.

Arvind Kejriwal Arrest News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तारी को लेकर उनके पूर्व सहयोगियों की भी प्रतिक्रिया आने लगी है. योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी से लेकर प्रशांत भूषण और कुमार विश्वास तक ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को जहां लोकतांत्रिक मर्यादा का चीर हरण बताया है तो वहीं, बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने केजरीवाल पर ही निशाना साधा है. 

योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इलेक्टोरल बॉण्ड को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादा सबसे ऊपर है.

लोकतांत्रिक मर्यादा का चीर हरण- योगेंद्र यादव

योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा, ''राजनीतिक सहमति असहमति अपनी जगह है, लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादा सर्वोपरि है. अरविंद केजरीवाल की गिरिफ़्तारी इस मर्यादा का चीर हरण है. इस हिसाब से तो इलेक्टोरल बॉण्ड घोटाले में पूरी केंद्रीय कैबिनेट को जेल में होना चाहिए. 
लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय को इसके विरोध में खड़ा होना चाहिए.''

प्रशांत भूषण ने क्या कहा?

देश के जाने माने वकील प्रशांत भूषण ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा, ''यह विडंबनापूर्ण है कि ईडी जो अपने बीजेपी आकाओं के लिए चुनावी बांड के जरिए कॉरपोरेट्स से धन की उगाही में शामिल रही है और जिसके अधिकारियों की जांच की जानी चाहिए और उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए, ने कल रात केजरीवाल को उनके खिलाफ कोई दस्तावेजी सबूत के बिना गिरफ्तार कर लिया है. ये बेहद ही चौंकाने वाला और निंदनीय है.''

शाजिया इल्मी का केजरीवाल पर हमला

उधर, बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को सही ठहराया है. उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि जिसने अन्ना हजारे आंदोलन में बड़ी भूमिका अदा की थी और वो एक बार नहीं तीसरी बार दिल्ली से सीएम बने. जो कहता था निकलो बाहर मकानों से और जंग लड़ो बेईमानों से. किसने सोचा था कि शराब घोटाले के लिए इतने संगीन आरोपों के तहत पकड़ा जाएगा लेकिन बेशर्मी आज भी वैसी ही बनी हुई है. 

कुमार विश्वास ने ली चुटकी

उधर, देश के जाने माने कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर चुटकी ली है. उन्होंने कहा, ''कर्म प्रधान विश्व रचि राखा. जो जस करहि सो तस फल चाखा.'' बता दें कि ईडी ने आबकारी नीति के मामले में गुरुवार (21 मार्च) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal Arrested: कपिल मिश्रा का अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तंज, 'दिल्ली के लिए आज खुशी का दिन'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget