एक्सप्लोरर

MCD Mayor election: मेयर चुनाव में एल्डरमैन काउंसलर्स नहीं डालेंगे वोट, फिर भी टेंशन में क्यों है आप?

MCD Election News: दिल्ली नगर निगम का इतिहास यह है कि जब भी स्टैंडिंग कमेटी और एमसीडी जोन के चुनाव हुए, एल्डरमैन काउंसलर्स ने मतदान करते आए हैं.

Delhi MCD Mayor election: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के करीब ढ़ाई माह बाद भी मेयर का चुनाव नहीं हो पाया है. वर्तमान में यह मसला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर सुनवाई होनी है. खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई इस बात पर होनी है कि एल्डरमैन काउंसलर्स स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव में वोट करेंगे या नहीं. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी अब भी टेंशन में है. 

बता दें कि स्थायी समिति में मनोनीत निगम पार्षदों को वोट डालने की बात को लेकर बीजेपी पार्षदों से किसी ने किसी बहाने आप पार्षदों की तकरार होती रहती है. इस पर हंगामे की वजह से छह जनवरी, 24 जनवरी और छह फरवरी को मेयर पद का चुनाव कराने के लिए सदन की बैठक बुलाई गई थी, जिसे हंगामे की वजह से पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने स्थगित कर दिया था.

एल्डरमैन काउंसलर्स को नहीं है वोट का अधिकार

बार-बार मेयर चुनाव स्थगित होने के बाद आम आमदी पार्टी इस मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा था कि एमसीडी के मेयर चुनाव में मनोनीत निगम पार्षों को वोट करने का अधिकारी नहीं है. इस बात का निगम एक्ट में भी प्रावधान है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अभी यह नहीं कहा कि एमसीडी के स्टैंडिंग कमेटी  के अध्यक्ष के चुनाव में एल्डरमैन काउंसलर्स को वोटिंग का अधिकार नहीं है. 

एल्डरमैन काउसंलर्स को लेकर ये है परंपरा 

दिल्ली नगर निगम का इतिहास यह है कि जब भी स्टैंडिंग कमेटी और एमसीडी जोन के चुनाव हुए, एल्डरमैन काउंसलर्स ने मतदान करते आए हैं. इस बात का एमसीडी एक्ट में भी प्रावधान है. अब इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में 17 फरवरी को सुनवाई के दौरान बीजेपी मेयर पद प्रत्याशी रेखा गुप्ता व पीठासीन अधिकारी अपना पक्ष रखेंगे. दोनों की ओर से पक्ष रखने के बाद शीर्ष अदालत यह तय करेगी कि एल्डरमैन काउंसलर्स को स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष व जोनों चेयरमैन के चुनाव में वोट करने का अधिकार होगा या नहीं. तभी जाकर दिल्ली के सीएम अ​रविंद केजरीवाल का टेंशन दूर होगा. 

यह भी पढ़ें:  Delhi: थाने के सामने रोड रेज की वारदात, चाकुओं से जानलेवा हमला कर साहिल मलिक को उतारा मौत के घाट


बीजेपी की मंशा, आप के लिए बड़ी चुनौती 
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान का यह बखूबी पता है कि मेयर के चुनाव में बहुमत बीजेपी नहीं जुटा सकती है. ऐसा इसलिए कि मनोनीत 14 विधायक में से 13 और 3 राज्यसभा सांसदों का वोट आम आदमी पार्टी के पक्ष में जाएगा. इनका वोट बीजेपी को मिलना असंभव जैसा है. इसके बावजूद बीजेपी की रणनीति मेयर प्रत्याशी के खिलाफ अपनी पार्टी की ओर से मजबूत उम्मीदवार खड़ा कर आप को उलझाने की है. बीजेपी ऐसा कर आप को स्टैंडिंग कमेटी से दूर रखना चाहती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget