एक्सप्लोरर

MCD कर्मचारियों के वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में AAP का प्रदर्शन, कहा- दिवाली बस दो दिन दूर और...

आप पार्षद विकास गोयल ने कहा कि दीपावली बस दो दिन दूर है और एमसीडी के कर्मचारी अपने वेतन का इंतजार कर रहे हैं.

आम आदमी पार्टी (APP) के नेताओं ने सोमवार को नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में उत्तर और दक्षिण दिल्ली नगर निकायों के मुख्यालय सिविक सेंटर पर प्रदर्शन किया. विरोध जता रहे आप नेताओं और पार्षदों ने नगर निकायों के कर्मचारियों को तत्काल वेतन भुगतान किए जाने की मांग की. दिल्ली में तीन नगर निकायों उत्तर, पूर्व और दक्षिण दिल्ली नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का शासन है, जबकि आप इन निगमों में प्रमुख विपक्षी पार्टी है.

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता ने क्या कहा?

आप पार्षद और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता विकास गोयल ने आरोप लगाया कि एमसीडी कर्मचारियों को पिछले दो-तीन महीने से वेतन नहीं मिला है. विरोध के दौरान गोयल ने कहा, ‘‘दिवाली बस दो दिन दूर है और एमसीडी कर्मचारी चाहे वह सफाई कर्मचारी हों, डीबीसी (कीटों, मच्छरों के प्रजनन की जांच करने वाले डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स) कर्मचारी हों , या फिर शिक्षक, नर्स एवं अन्य लोग हों - सभी अपने वेतन की प्रतीक्षा कर रहे हैं. उन्हें पिछले दो-तीन महीनों से भुगतान नहीं किया गया है. यह उनके साथ अन्याय है. हम निगम के कर्मचारियों के वेतन को तत्काल जारी करने की मांग करते हैं.’’

आम आदमी पार्टी के नेता कहा कि आप के सभी पार्षद और कार्यकर्ता त्योहार से पहले एमसीडी कर्मचारियों को वेतन जारी करने के लिए नगर निकायों पर दबाव बनाने के मकसद से यहां एकत्र हुए हैं.

Delhi Dengue News: दिल्ली में डेंगू की स्थिति की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, दिया ये अहम निर्देश

Delhi Schools Reopening: लंच शेयर मत करना और मास्क लगाकर रखना, डेढ़ साल बाद स्कूल पहुंची उर्वी को मां ने दी नसीहत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget