एक्सप्लोरर

बीजेपी नहीं चाहती गरीबों को अच्छी शिक्षा मिले, मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की कर रही तैयारी: AAP

आप विधायक आतिशी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है कि बीजेपी नहीं चाहती है कि गरीबों को अच्छी शिक्षा मिले. क्योंकि केंद्र अब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कराना चाहता है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा हुई गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) बीजेपी पर निशाना साधे हुए हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को आप विधायक आतिशी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी नहीं चाहती कि देश के गरीबों को अच्छा इलाज और अच्छी शिक्षा मिले. इसी वजह से सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है, अब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की तैयारी है.

आप विधायक आतिशी ने कहा सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले ही बता दिया था कि बीजेपी सत्येंद्र जैन को फर्जी केस में गिरफ्तार करेगी. बीजेपी ने जांच एजेंसियों को बुला कर AAP नेताओं के खिलाफ फर्जी केस तैयार करने को कहा है. अब बीजेपी सत्येंद्र जैन की तरह डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भी फर्जी केस करने जा रही है.

आतिशी ने कहा मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में शिक्षा क्रांति की शुरुआत की, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, इसलिए बीजेपी उनके पीछे पड़ी है. पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल में शिक्षक नहीं थे, बच्चों के बैठने के लिए बेंच और पीने का पानी नहीं था. आज ये स्कूल प्राइवेट स्कूल से बेहतर हैं. आज दुनिया केजरीवाल मॉडल को पहचान रही है. विकास पर चर्चा करने के लिए विश्व के मंचों पर दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि को बुलाया जाता है. आतिशी ने कहा कि आप हम पर इसी तरह फर्जी केस करते रहिए और लोग हर चुनाव में हमें जिताएंगे.

Delhi News: सीएम केजरीवाल का एलान, फेसलेस सेवाओं की शुरुआत करने वाला दिल्ली पहला राज्य बना

इससे पहले सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मैंने कुछ महीने पहले ही बता दिया था बीजेपी फर्जी केस में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करेगी. विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी ने ने जांच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया पर किसी न किसी तरह का फर्जी केस बनाने को कहा है. हम मजाक में कहते हैं कि हम मोदी जी से ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेकर आए हैं. हम सबको एक साथ गिरफ्तार कर लीजिए, हम फिर आप से देश की सबसे ईमानदार और देशभक्त पार्टी का सर्टिफिकेट लेकर जाएंगे.  

Delhi News: लैंडफिल साइट्स पर आग की घटनाएं रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने तैयार की नौ सूत्री योजना, जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget