एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 'अभी तक पहलगाम हमले के खूंखार आतंकवादी मारे नहीं गए, जिन...', संजय सिंह का पीएम मोदी पर तंज

Operation Sindoor: आप नेता संजय सिंह ने पीएम मोदी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि वे 'राजा बाबू' की तरह कपड़े बदल-बदल कर वोट बैंक के लिए देशभर का दौरा कर रहे हैं.

Sanjay Singh On PM Modi Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में किए गए रोड शो को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने पीएम मोदी के रोड शो पर तंज कसते हुए पहलगाम हमले के आतंकवादियों का जिक्र किया है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "अभी तक पहलगाम हमले के खूंखार आतंकवादी मारे नहीं गए. जिन बहनों के माथे का सिंदूर उजड़ा, मोदी जी को उनसे मिलने की फुर्सत नहीं मिली. लेकिन, ‘राजा बाबू’ कपड़े बदल-बदल कर ‘ऑपरेशन वोट बैंक’ के तहत पूरे देश का दौरा करने में जुट गए हैं." 

PoK को लेकर भी संजय सिंह ने कसा तंज

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को गंवाने का आरोप लगाते हुए भी हमला बोला है. उन्होंने कहा, "हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर में बहादुरी दिखाई और 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया. बलूचिस्तान को पाकिस्तान के नक्शे से मिटा दिया जा सकता था, लेकिन पीओके को वापस लिया जा सकता था. अगर भारत इन सुनहरे अवसरों से चूक गया, तो यह पीएम मोदी की वजह से हुआ."

गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर हैं पीएम मोदी
बता दें कि पीएम मोदी इस समय गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. 26 मई को अहमदाबाद में रोड शो के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिद्दूर’ की सफलता का जिक्र किया. उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद से छुटकारा पाने के लिए पाकिस्तान की जनता को खुद आगे आना होगा. पीएम मोदी का यह बयान राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर उनकी सरकार की सख्त नीति को दर्शाता है.

प्रधानमंत्री का यह दौरा यहीं नहीं रुकता. गुजरात के बाद वह बिहार के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. इस दौरान पटना में रोड शो होगा और 30 मई को रोहतास जिले में उनकी एक जनसभा प्रस्तावित है. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget