एक्सप्लोरर

आतिशी का बड़ा आरोप, 'दिल्ली के लिए विपदा बनी भाजपा, सत्ता में आते ही...'

Delhi Power Cut: आप नेता आतिशी ने कहा कि पिछले 3 दिनों से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से बिजली कटने की शिकायत आ रही है. लंबे-लंबे पावर कट की शिकायत आयी है.

Delhi Power Cut News: दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में बिजली कटौती के दावे किए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद से लगातार बिजली में कटौती हो रही है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''दिल्ली के लिए विपदा बनी भाजपा, सत्ता में आते ही लंबे पावर कट की शुरुआत.''

आतिशी ने कहा, ''पिछले 3 दिनों से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से बिजली कटने की शिकायत आ रही है. लंबे-लंबे पावर कट की शिकायत आयी है. सिर्फ एक इलाके से नहीं बल्कि कई इलाक़ों से ये शिकायत आ रही है. तीन दिन में पावर सेक्टर का गिरना क्या बताता है? ये दिखाता है कि पहले रोज़ाना हर घंटे पावर सेक्टर को AAP की सरकार लगातार मॉनीटर कर रही थी और ऐसी समस्या कभी नहीं आती है.''

इन इलाकों में पावर कट का दावा

उन्होंने कहा, ''9 फरवरी को सैनिक एनक्लेव मोहन गार्डन में चार घंटे के लिए पावर कट लगा. सनलाइट कॉलोनी आश्रम में रात भर बिजली नहीं आई. राधेपुर में दो घंटे बिजली नहीं आई. विकासपुरी में चार घंटे का पावर कट रहा.''

कार्यवाहक सीएम ने कहा, ''लोग इन्वर्टर खरीदने पर मजबूर हो रहे है. लोगों ने कहा कि हमें एहसास हो गया कि बीजेपी की सरकार बनने से गलती हो गयी. अभी तो फरवरी का महीना है, जब AC और कूलर नहीं चलते, सोचिए मई जून में क्या होगा, जब 8500 मेगावॉट से आगे पीक डिमांड जायेगी. बीजेपी को सरकार चलानी नहीं आती है. दुख की बात है कि बीजेपी चुनाव जीतने के बाद दिल्ली को यूपी बनाना चाहती है, जहां पर कई घंटो के पावर कट होते हैं.''

एक्टिंग सीएम होने के तौर पर खुद क्यों नहीं कार्रवाई कर रही हैं? इस सवाल पर आतिशी ने कहा कि 8 तारीख को ही काउंटिंग के समय ऑर्डर आ गया था कि मंत्रियों के ऑफिस पर ताला लगा दो, उन्हें कोई फाइल न देखने दो. बीजेपी अब 8 तारीख से ही खुद सरकार चला रही है.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी 70 में से 22 सीटें ही जीत सकी. वहीं बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की. अब सरकार गठन का इंतजार है.

दिल्ली: 'सरकार गठन की चिंता छोड़ें और यह बताएं कि...', AAP के सवालों पर बीजेपी का पलटवार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget