एक्सप्लोरर

AAP-कांग्रेस का गठबंधन तय, सौरभ भारद्वाज बोले- 'घबराई BJP, CBI करेगी सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार'

Delhi Lok Sabha Election 2024: AAP ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. पार्टी ने कहा कि बीजेपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस में सीटों पर सहमति बन गई है. जल्द ही दोनों ही पार्टी गठबंधन को लेकर आधिकारिक ऐलान करेगी. इस बीच AAP ने बीजेपी पर कई बड़े आरोप लगाए हैं.

दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन की मीटिंग चल रही थी, खबरें ये आने लगी कि कौन सी पार्टी किस राज्य में कितनी सीटें लड़ेगी. तभी ईडी (केंद्रीय जांच एजेंसी) का सातवां नोटिस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आता है. हमें विश्वस्त लोगों से ये जानकारी मिली है कि ईडी ही नहीं सीबीआई भी केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली है. आज शाम तक केजरीवाल को ये नोटिस आ जाएगा.

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''आने वाले 2 से 3 दिन के अंदर दिल्ली के सीएम गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. ईडी का मामला तो कोर्ट में फंस गया है, तो सीबीआई को कहा कि इन्हें गिरफ्तार कर लो. आप जैसे ही कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.'' 

सत्यपाल मलिक केस का जिक्र

AAP नेता ने कहा, ''बीजेपी के अंदर घबराहट ज्यादा है. 400 पार जाने वाला आदमी अपने एक्स गवर्नर (सत्यपाल मलिक) के घर ईडी नहीं भेजा करता. जो आदमी हार रहा होता है ये उसके लक्षण होते हैं. आप केजरीवाल जी को गिरफ्तार करना चाहें तो कर लें, लेकिन ये गठबंधन होने जा रहा है यह रुकने वाला नहीं है.''

उन्होंने कहा कि अगर देश को बचाना है तो देश की छोटी पार्टियों को अपना हित त्याग के गठबंधन करना होगा.

लड़ते रहेंगे- आतिशी

वहीं राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि इस बार आपका (BJP) पाला केजरीवाल से पड़ा है. हम आपसे नहीं डरते हैं. इन्होंने पार्टी को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

आतिशी ने भी बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी को ये समझ में आ गया है कि ये ईडी के माध्यम से गिरफ्तार नहीं कर सकती है. इसलिए इन्होंने ने सीबीआई को पीछे लगा दिया है. इन्होंने 41 ए के तहत गिरफ्तार का प्लान बनाया है. अगर एक बार इन्होंने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया, तो ईडी भी इन्हें गिरफ्तार कर लेगी. हम देश के संविधान के लिए लड़ते आए हैं, लड़ते रहेंगे. 

Hit And Run Case Delhi: द्वारका हिट एंड रन मामले में 69 साल के अरुण की मौत, आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget