एक्सप्लोरर

AAP ने दिल्ली में पहली लिस्ट में कितने विधायकों का काटा टिकट? नए चेहरों को भी मौका

Delhi Assembly Election 2024: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें आप के तीन ऐसे चेहरे हैं जो पिछला चुनाव हार गए थे.

Delhi News: आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें दो नए चेहरे को जगह दी गई है जबकि तीन ऐसे मौजूदा विधायक हैं जिनका टिकट काट दिया गया है. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस छोड़कर आए छह नेताओं को भी टिकट दिया है. इनमें से पांच पूर्व विधायक हैं. 

इन दो चेहरे को दी जगह

आप ने घोंडा से गौरव शर्मा को टिकट दिया है और करावल नगर से मनोज त्यागी को प्रत्याशी बनाया है. ये दोनों वे सीटें हैं जहां आप 2020 में चुनाव हार गई थी. घोंडा से बीजेपी के अजय महावर विधायक हैं जबकि करावल नगर से मोहन सिंह बिष्ट विधायक हैं.

पहली सूची में इन विधायकों के टिकट काटे गए  

मटियाला से मौजूदा विधायक गुलाब सिंह यादव का टिकट काट दिया गया है. उनकी जगह कांग्रेस से आए सुमेश शौक़ीन को प्रत्याशी बनाया गया है. सीलमपुर से मौजूदा विधायक अब्दुल रहमान की जगह जुबेर अहमद को टिकट दिया गया है. किराड़ी से निवर्तमान विधायक ऋतुराज झा के बदले बीजेपी से आए अनिल झा को टिकट दिया गया है.

 हारे हुए चेहरों पर फिर जताया भरोसा

आप ने विश्वास नगर से दीपक सिंघला, रोहतास नगर से सरिता सिंह और बदरपुर से राम सिंह नेताजी का टिकट बरकरार रखा है. य़े तीनों ही पिछला चुनाव हार गए थे. सरिता सिंह को बीजेपी के जितेंद्र महाजन ने हराया  था. दीपक सिंघला 2020 का चुनाव हार बीजेपी के ओम प्रकाश शर्मा से हारे थे. राम सिंह नेताजी को बीजेपी के रामवीर सिंह बिधुड़ी ने हराया था. 

कांग्रेस के इन बागियों को दिया टिकट 

1.सीलमपुर से जुबेर चौधरी 
2. सीमापुरी से वीर सिंह धिंगान
3. मटियाला से सुमेश शौक़ीन 

बीजेपी के इन बागियों को टिकट

1. छतरपुर से ब्रह्म सिंह तवर 
2. किराड़ी से अनिल झा 
3. लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो और ASI ने किया MOU पर हस्ताक्षर, अब मोमेंटम 2.0 ऐप पर मिलेगी ये खास सुविधा 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget