एक्सप्लोरर

'5 फुट-5 इंच के अरविंद केजरीवाल ने...', CM आतिशी ने AAP चीफ को लेकर दे दिया बड़ा बयान

AAP Foundation Day: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे इसकी चिंता नहीं है कि मैं हार गया तो मेरा क्या होगा, चिंता यह है कि हार गए तो दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 18 लाख बच्चों का क्या होगा.

AAP Foundation Day News: आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 5 फुट, 5 इंच के व्यक्ति अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से अन्ना हजारे के साथ इस देश में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत की थी. 12 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की शुरुआत हुई थी. आज तक के इतिहास में जितना जुल्म आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हुआ है, उतना किसी पर नहीं हुआ. लेकिन, वे हमें तोड़ नहीं सकते. हम फिर से अरविंद केजरीवाल को चौथी बार सीएम बनाएंगे.

इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आप को बने हुए 12 साल हो गए, आज 13वां जन्मदिन है. यह संयोग नहीं कि संविधान दिवस के दिन ही एक नई पार्टी पैदा हुई. भगवान ने इसी दिन AAP को पैदा किया, यानी भगवान की लग रहा होगा कि संविधान खतरे में है और यही पार्टी इसे बचाएगी."

'झाड़ू चिन्ह भगवान ने दिया ताकि पूरे देश को साफ करो'

उन्होंने कहा, "नाम पड़ा आम आदमी पार्टी यानी आम लोगों की पार्टी और झाड़ू चुनाव चिन्ह भगवान ने दिया ताकि पूरे देश को साफ करो. झाड़ू उठाओगे तो धूल-मिट्टी उड़ेगी, संघर्ष होगा. मेरे हिसाब से सबसे बड़ा अचीवमेंट है कि हमने देश को एक मॉडल ऑफ गवर्नेंस दिया है. ईमानदारी से सरकार चलाएं तो सरकार फायदे में भी चल सकती है."

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने फ्री बिजली, फ्री पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की अच्छी व्यवस्था करके लोगों को सुविधा दी है और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी कमजोर नहीं होने दिया. हमने मेट्रो लाइन को 200 KM से बढ़ाके 450 किमी किया, दस हजार किमी सड़कें बनाईं, 38 नए फ्लाईओवर बनाए. ये सब देने के बाद भी बजट को फायदे में रखा."

पीएम को एक फर्जी स्कूल बनाकर जाना पड़ा- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि जो हमें गाली देते थे वे ही अब हमारी तरह बात कर रहे हैं. प्रधानमंत्री को गुजरात में एक फर्जी स्कूल बनाकर जाना पड़ा. हमारे देश के एक बड़े नेता कह रहे थे कि पता नहीं केजरीवाल अपने कार्यकर्ताओं को क्या खिलाता है. हम कुछ खिलाते नहीं हैं, हम देशभक्ति की भावना भरते हैं लोगों को अंदर. दूसरी पार्टी वाले तो पैसे और तनख्वाह भी देते है, हम तो कुछ नहीं देते. हर छह महीने ये लोग एक बार आम आदमी पार्टी की श्रद्धांजलि लिख देते हैं.

उन्होंने कहा कि 2014 में अमित शाह ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल राजनीति में रहा तो डिबेट करूंगा. मैं आज भी राजनीति में हूं. हमारे सभी नेताओं को जेल में डाला तब भी बोले कि अब AAP खत्म, लेकिन आज भी AAP है. जैसे लोग छुट्टी लेकर कहीं मन बहलाने जाते हैं, कोई गोवा जाता है. वैसे ही बीजेपी वाले झुग्गी टूरिज्म करते हैं. आज शाम बीजेपी के कुछ नेता झुग्गी वालों के यहा रहने जा रहे हैं. यह गरीबी का मजाक है. रहना है तो तीन चार महीने रह कर देखो. मैंने अपनी जिंदगी के दस साल झुग्गी में बिताए हैं. झुग्गी वाले इनसे सावधान रहना, एक साल बाद ये लोग बुलडोजर लेकर आपकी वही झुग्गी तोड़ने आएंगे.

मुझे हार की चिंता नहीं है- आप प्रमुख

केजरीवाल ने कहा कि मुझे इसकी चिंता नहीं है कि मैं हार गया तो मेरा क्या होगा, चिंता यह है कि हार गए तो दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 18 लाख बच्चों का क्या होगा. हम सत्ता के लिए नहीं आए. हमारी चिंता यह है कि उन सब लोगों का क्या होगा जिनके घर की बीमार होगा. हमारी सरकार गई तो फिर से पावर कट लेंगे. हमने लोगों के मन में एक उम्मीद जगाई है, उस उम्मीद का क्या होगा. मैं सीएम बनने के लिए नहीं आया, दो बार सीएम की कुर्सी पर लात मारी है बिना किसी दबाव के.

उन्होंने संविधान दिवस के 75वें वर्षगांठ के मौके पर लोकसभा में दो दिन चर्चा कराने के अनुरोध को लेकर कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की. मेरी विधायकों और पार्षदों से अपील है कि सफाई कर्मियों को अपने घर बुलाएं चाय पर. नई दिल्ली इलाके के सफाई कर्मियों को कल मैं अपने घर बुला रहा हूं चाय पर. परसो से सभी MLA और पार्षद उन्हें अपने घर बुलाए और चाय पिलाएं. उनके घर चले जाना तो आसान है, उन्हें अपने पास बुलाने की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget