एक्सप्लोरर

Delhi MCD News: मददगार साबित हो रहा MCD एप, 95 प्रतिशत शिकायतों का हो रहा समाधान

Delhi MCD APP News: बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 24,835 शिकायतें मिली, जिनमें से 23498 शिकायतों का निवारण किया जा चुका है. वहीं इससे पहले केवल पांच फीसदी शिकायतों का ही समाधान हो पाता था.

Delhi MCD News: दिल्ली नगर निगम (MCD) का एप 311 काफी समय से कार्यरत है, लेकिन शुरुआत में न तो लोग इस पर ज्यादा शिकायतें दर्ज करते थे और न ही एमसीडी की तरफ से शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाती थी. लेकिन हाल के दिनों में इस एप पर दर्ज की गई शिकायतों पर तुरंत ही एक्शन लिया जाता है और निगम की कोशिश होती है कि जल्दी से जल्दी उसका समाधान लोगों को मुहैया करवाया जा सके. इसे लेकर आप शासित निगम का भी दावा है कि उनकी सरकार के कार्यकाल में MCD की 311 ऐप को प्रभावी बनाया गया है और ऐप पर आई शिकायतों में से तकरीबन 95 प्रतिशत शिकायतों का समाधान कर दिया गया है.

अब तक 23498 शिकायतों का हुआ निवारण

इसे लेकर मेयर डॉ शैली ओबरॉय, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और नेता सदन मुकेश गोयल ने सभी डिप्टी कमिश्नर के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 24,835 शिकायतें मिली, जिनमें से 23498 शिकायतों का निवारण किया जा चुका है. वहीं इससे पहले केवल पांच फीसदी शिकायतों का ही समाधान हो पाता था. लेकिन अब एक निश्चित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान किया जा रहा है और यही वजह है कि वे 95 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने में सफल रहे हैं.

लोगों से जुड़ने का महत्वपूर्ण साधन है एमसीडी का 311 एप: मेयर

समय सीमा के भीतर समस्याओं के निपटारे को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए मेयर ने कहा कि हमें ऐप पर आने वाली सभी शिकायतों को समय सीमा के भीतर हल करना है. इसके अलावा अभी MCD के 311 ऐप पर काफी कम शिकायतें आ रही हैं, इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ें और अपनी शिकायतें को एप पर दर्ज कर सकें. उन्होंने कहा कि 311 ऐप एक महत्वपूर्ण साधन है जिससे स्थानीय लोगों से जुड़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Delhi Ramlila 2023: भूमि-पूजन से शुरू हुई रामलीला की तैयारियां, चंद्रायन और G20 की भी दिखेगी झलक

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget