एक्सप्लोरर

Delhi: नजफगढ़ नाले के किनारे बनेगी 60 किमी लंबी सड़क, पायलट प्रोजेक्ट को हरी झंडी, अक्टूबर से शुरू होगा काम

Delhi News: दिल्ली में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए नजफगढ़ ड्रेन किनारे सड़क बनेगी, अक्टूबर से छावला-धूलसिरस के बीच 2.3 किमी हिस्से पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा. इसकी लागत 9.3 करोड़ रुपये तय हुई है.

दिल्लीवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ ड्रेन (साहिबी नदी) के किनारे सड़क निर्माण की योजना पर अक्टूबर से काम शुरू होने जा रहा है.

इस बीच सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में छावला से धूलसिरस के बीच 2.3 किलोमीटर लंबे हिस्से को विकसित करने के लिए टेंडर जारी किया है. इस पर करीब 9.3 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

490 करोड़ की लागत से बदलेगा पश्चिमी दिल्ली का नक्शा

जानकारी के अनुसार, झटिकरा पुल से बसई दारापुर तक दोनों किनारों पर करीब 60 किलोमीटर लंबी दो-दो लेन की सड़कें बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसकी अनुमानित लागत लगभग 490 करोड़ रुपये है. इस पर केंद्र सरकार की विशेष सहायता योजना (SASCI) से वित्त पोषित इस परियोजना में सड़कें सीमेंट-कंक्रीट से बनाई जाएंगी, ताकि लंबे समय तक टिकाऊ रहें.

सड़क नेटवर्क तैयार होने के बाद पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, निलोठी, बापरोला, ककरोला, नजफगढ़, द्वारका, विकासपुरी, उत्तम नगर और जनकपुरी जैसी कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. यह सड़क इनर-रिंग रोड, आउटर-रिंग रोड, पंखा रोड, नजफगढ़ रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे अहम रास्तों से जुड़कर दिल्ली और एनसीआर की कनेक्टिविटी को आसान बनाएगी.

प्रदूषण को कम करने में भी मिलेगी मदद

इस योजना में ना केवल जाम से मुक्ति दिलाने भर तक सीमित नहीं है. नजफगढ़ ड्रेन यमुना में प्रदूषण फैलाने का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है. सड़क के साथ-साथ हरियाली और बेहतर प्रबंधन से इस क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण सुधार की दिशा में भी मदद मिलेगी.

इस विचार पर करीब एक दशक पहले शीलादीक्षित सरकार ने भी नाले के किनारे सड़क बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन पर्यावरणविदों के विरोध में वह ठहर गई. इसके बाद 2022 में आप सरकार ने भी 59 किलोमीटर लंबी सड़क का ऐलान किया था, जिसकी लागत 616 करोड़ रुपये बताई गई थी, लेकिन परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी. इस साल मई में केंद्र सरकार ने नए नेटवर्क का ऐलान किया और अब उस पर अमल शुरू होने जा रहा है.

सिर्फ सड़क नहीं, पूरा विकास

नई सड़क के साथ फुटपाथ, लाल और सफेद बलुआ पत्थर से बने वॉकवे, स्ट्रीट लाइटें और संकेतक चिन्ह लगाए जाएंगे. हरियाली पर भी जोर रहेगा. इस निर्माण एजेंसी में एक साल की गारंटी अवधि पूरी होने के बाद चार साल तक मुफ्त रखरखाव भी करेगी.

यह परियोजना सिर्फ एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि दिल्ली की लाइफलाइन साबित हो सकती है. इससे नजफगढ़ नाले के किनारे की तंग गलियों और जाम भरे रास्तों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget