एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: शिक्षकों को रजिस्टर में लिखना होगा आने-जाने का समय, बच्चे बताएंगे किसने क्या पढ़ाया?

Chhattisgarh Education News: वहां पढ़ने वाले बच्चे हर दिन यह बताएंगे कि कौन शिक्षक क्या पढ़ाया और उसने उससे क्या सीखा. शिक्षा गुणवत्ता को सुधारने की पहल शिक्षा सत्र के प्रारंभ से की जा रही है.

Raigarh News: शिक्षा गुणवत्ता में सुधार को लेकर एक नई स्कीम उत्कर्ष रायगढ़ योजना लॉन्च की गई है. यह योजना कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए लागू की गई है. इसमें सबसे बड़ी खासियत यह है कि हाई और हायर सेकेण्डरी के प्राचार्य से लेकर शिक्षक और चपरासी तक एक रजिस्टर में साइन करेंगे और कितने बजे स्कूल पहुंचे यह बताएंगे. याने आगमन और निर्गमन की एक रजिस्टर होगी, जिसमें सभी साइन करेंगे. 

इसमें बाहर से आने वाले लोग भी साइन करेंगे. यदि बीच में आश्वयक काम से बाहर जाना पड़ा तो विशेष टीप में इसका उल्लेख कर साइन करना होगा. इस रजिस्टर की जांच करने के लिए एक सीएससी की नियुक्ति की जाएगी, जो हर दिन जाएंगे और रजिस्टर में साइन करके लौट आएंगे. हर दिन दो बजे तक हर स्कूल की रिपोर्ट शिक्षा विभाग तक पहुंच जाएगी. 

हर शनिवार को  होगी टेस्ट
सबसे दिलचस्प बात यह है कि वहां पढ़ने वाले बच्चे हर दिन यह बताएंगे कि कौन शिक्षक क्या पढ़ाया और उसने उससे क्या सीखा. कुल मिलाकर शिक्षा गुणवत्ता को सुधारने की एक पहल शिक्षा सत्र के प्रारंभ से की जा रही है. इससे गुणवत्ता सुधार की उम्मीद की जा रही है. इसके बाद हर शनिवार को टेस्ट होगी. जिसमें हर विषय के दो-दो सवाल शामिल किए जाएंगे. इसके अलावा हर तीन महीने में एक टेस्ट होगी जिसकी उत्तर पुस्तिका दूसरे स्कूलों में जांच के लिए भेजी जाएगी. इसके लिए बाकायदा साल भर का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया है. इसके आधार पर ही स्कूलों में पढ़ाई होगी.

होम वर्क भी हर दिन देना होगा
शिक्षकों द्वारा एक डायरी बनाई जाएगी. इसमें होम वर्क भी लिखा जाएगा. इस डायरी की जांच हर दिन संस्था के प्राचार्य द्वारा किया जाएगा. बच्चों की डायरी भी हर दिन भरी जाएगी. इसकी जांच कक्षा शिक्षक करेंगे. इसमें हर कक्षा की कम से कम पांच-पांच डायरी प्राचार्य द्वारा भी जांच की जाएगी. साथ पूरा रिकार्ड रखी जाएगी.

श्रेणी में होगा विभाजन
हर स्कूलों में श्रेणी के आधार पर विभाजन किया जाएगा. इसमें स्लो लर्नर की एक कैटेगरी होगी. जिनके लिए हर दिन उपचारात्मक क्लास लगाई जाएगी. इसके अलावा हर संस्था के प्राचार्य को हर दिन किसी न किसी क्लास की जांच तब की जाएगी. जब कोई शिक्षक वहां पढ़ा रहा होगा. इस दौरान कौन से विषय का कौन पाठ पढ़ा रहा है उसकी डायरी भी मेंनटेन की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ इस जिले में पीडीएस के चावल में आई कमी, निगम के गोदाम खाली, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget