एक्सप्लोरर

Durg: अफसरों से परेशान होकर दो पुलिस जवान पैदल जा रहे थे पुलिस मुख्यालय, हिरासत में लिए गए

Durg News: जवानों ने अधिकारियों पर जवानों के साथ शोषण करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जवानों की 45 सूत्रीय मांगों के लिए जो कमेटी बनाई गई वह सवा साल बाद भी कोई निर्णय नहीं ले पाई है.

Raipur News: पुलिस के जवानों का चोर-उचक्कों से आमना-सामना होते तो आपने बहुत देखा होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस के जवान ही आमने सामने आ गए. दरअसल हुआ ये कि पुलिस विभाग में पदस्थ दो आरक्षक अपना त्यागपत्र देने के लिए सिर पर पेटी, शरीर पर बनियान और नीचे खाकी चड्ढा पहने पैदल ही रायपुर पुलिस मुख्यालय की ओर चल दिये. जैसे ही ये जवान भिलाई पहुंचे दुर्ग पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

अधिकारियों पर लगाया जवानों के शोषण का आरोप
हिरासत में लिए गए आरक्षक संजीव मिश्रा और उज्ज्वल दीवान ने पुलिस विभाग के अधिकारियों पर जवानों के साथ शोषण करने का आरोप लगाया है. हालांकि दोनों आरक्षकों पर पहले ही संगीन मामलों में बीजापुर और सुकमा में मुकदमा दर्ज है.

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल पुलिस विभाग द्वारा दी गई किट पेटी को सिर पर उठाकर पुलिस मुख्यालय में अपना त्याग पत्र देने ये दोनों आरक्षक दुर्ग से जैसे ही निकले उससे पहले ही जिला पुलिस प्रशासन एलर्ट हो गया और दोनों पुलिस जवानों को भिलाई में हिरासत में ले लिया गया. दरअसल संजीव मिश्रा और उज्ज्वल दीवान के खिलाफ पहले से ही बीजापुर और सुकमा में संगीन मामलों में मामला दर्ज है. पुलिस ने दोनों आरक्षकों को ड्यूटी के दौरान शासन के विरुद्ध उकसाने और भटकाने का मामला दर्ज किया था जिसकी वजह से दोनों पुलिस विभाग से त्यागपत्र देने के लिए दुर्ग से रायपुर के लिए पैदल यात्रा के लिए निकले थे. 

क्या बोले दोनों आरक्षक
आरक्षक संजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत आरक्षक, सहायक आरक्षक को सम्मानजनक वेतन, आवास, अवकाश और 8 घंटे ड्यूटी जैसे 45 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए शासन ने जो कमेटी बनाई है वो सवा साल बाद भी कोई निर्णय नहीं ले पाई है जिसको लेकर उनके द्वारा संघर्ष किया जा रहा है लेकिन उल्टे उन्हीं पर झूठा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. संजीव मिश्रा सीआईडी रायपुर और उज्ज्वल दीवान धमतरी में पदस्थ थे जहां उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है.

जानिए एएसपी ने क्या कहा
दुर्ग शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि दोनों आरक्षकों को हिरासत में लिया गया है. दोनों के खिलाफ बीजापुर पुलिस ने दुर्ग पुलिस से संपर्क किया था. उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ बीजापुर और सुकमा में संगीन मामलों में मामला दर्ज है जिसमें ये दोनों फरार थे जिन्हें हिरासत में लिया गया है. एएसपी ने कहा कि दोनों को बीजापुर पुलिस को सौंप दिया जाएगा. जहां तक उनकी मांग की बात है तो विभाग का कोई भी जवान यदि अनुशासन तोड़कर कोई मांग मंगवाता है तो वह अनुचित है.

यह भी पढ़ें:

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर सीएम बघेल बोले- 'आप उसे डराना चाहते हैं जो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
Embed widget