एक्सप्लोरर

Tribal Reservation: छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण के लिए बीजेपी का चक्का जाम, जानें- कैसे शुरू हुआ विवाद?

Chhattisgarh Tribal Reservation: बिलासपुर हाईकोर्ट ने आदिवासियों के आरक्षण को घटा दिया है. पहले राज्य में 32 प्रतिशत आरक्षण था, जिसे 20 प्रतिशत कर दिया गया है. इसलिए आदिवासी समाज नाराज है.

Chhattisgarh BJP Protest For Tribal Reservation: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आदिवासी आरक्षण घटने का आदिवासी समाज जमकर विरोध कर रहा है. अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है. इसे मामले को लेकर शनिवार को बीजेपी (BJP) एक बड़ा प्रदर्शन कर रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के तीन संभागों के नेशनल हाईवे में चक्का जाम करने की योजना बनाई गई. इसमें दुर्ग (Durg), सरगुजा (Surguja) और बस्तर (Bastar) संभाग को चुना गया, जहां आवाजाही प्रभावित होगी.
 
दरअसल बिलासपुर हाईकोर्ट ने आदिवासियों के आरक्षण को घटा दिया है. पहले राज्य में 32 प्रतिशत आरक्षण था, जिसे 20 प्रतिशत कर दिया गया है. इसलिए आदिवासी समाज नाराज है और दोपहर से बीजेपी एसटी मोर्चा तीन संभागों में एक साथ चक्का जाम कर रही है. इसमें बीजेपी पूर्व मंत्री और सांसद शामिल हैं. इधर इस चक्का जाम के पहले सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गए हैं. बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने आरक्षण घटने पर कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.
 
 
आरक्षण पर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नाकामी के चलते आदिवासियों का 32 प्रतिशत आरक्षण छीनकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया, जहां किसी समुदाय से उनका आरक्षण छीना गया हो. छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों पर लगातार कैंची चला रही है. दूसरी तरफ बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि आदिवासियों के लिए सरकार काम कर रही है. कांग्रेस ने आदिवासियों से किए वादों को पूरा किया. चार साल में आदिवासी वर्ग के हित के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाई गई. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षण पर कहा है कि आदिवासियों को उनका अधिकार मिलकर रहेगा. हमारी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट गई है.
 
हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण को बताया है असंवैधानिक
बीजेपी की तरफ से बताया गया है कि पहले चरण में बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में नारायणपुर चौक पर किया जाएगा. सरगुजा संभाग में अंबिकापुर के बिलासपुर चौक पर और दुर्ग संभाग में राजनांदगांव के छुरिया मोड़ चिचोला में चक्का जाम किया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले महीने बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्रदेश में 58 प्रतिशत आरक्षण को रद्द कर दिया है. ये मामला 2011 में सरकारी नियुक्ति सहित अन्य दाखिला परीक्षा में आरक्षण से जुड़ा है. इस मामले में हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए आरक्षण को रद्द कर दिया. इसके बाद छत्तीसगढ़ में वर्गवार आरक्षण की स्थिति पूरी तरह से बदल गई है. इसमें आदिवासी समाज का 12 प्रतिशत आरक्षण घटा गया है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget