एक्सप्लोरर

Theaters Reopend In Chhattisgarh : राज्य में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, सरकार ने दी 100 प्रतिशत क्षमता के साथ थिएटर्स खोलने की अनुमति

Theaters Reopend In Chhattisgarh : कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए सरकार ने रायपुर और कुछ अन्य जिलों में सिनेमा हॉल तथा मल्टीप्लेक्स को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी है.

Theaters Re-opened In Chhattisgarh : देश में अब कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है. छतीसगढ़ में अब कोरोना के केसों में काफी कमी देखने को मिली है. इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने रायपुर और कुछ अन्य जिलों में सिनेमा हॉल तथा मल्टीप्लेक्स को 100 प्रतिशत की क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दे दी है.

थिएटर्स को लेकर सरकार ने जारी किया आदेश

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने महामारी की दूसरी लहर के दौरान बंद सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्स को इस साल जून में 50 फीसदी दर्शकों के साथ फिर खोलने की अनुमति दी थी. वहीं अब राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को इस मामले पर बात करते हुए कहा कि, रायपुर जिलाधिकारी ने सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में फिल्मों के प्रदर्शन के संबंध में एक आदेश जारी किया है.

लोगों को दिखाना होगा कोविड टीकाकरण प्रमाण-पत्र

अधिकारियों ने बताया कि नए आादेश के अनुसार सिनेमाघर या मल्टीप्लेक्स में आने वाले व्यक्तियों और स्टाफ को कोविड टीकाकरण का प्रमाण-पत्र रखना अनिवार्य होगा. वातानुकूलित हॉल में तापमान 24-30 डिग्री सेल्सियस तक रखा जाना होगा. यदि वातानुकूलन उपलब्ध न हो तो ताजी हवा का प्रवाह सुनिश्चित किया जाना चाहिए और हॉल में क्रॉस वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए.

सफाई का रखा जाए खास ख्याल

आदेश में ये भी कहा गया है कि एंट्री और बाहर जाने के रास्ते और कॉमन एरिया में सैनेटाइजर रखना भी अनिवार्य होगा. सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में पान-गुटखा खाना और थूकना प्रतिबंधित रहेगा. यहां हाथ लगने वाली चीजों जैसे दरवाजे का हैंडल, माइक, कुर्सी, टेबल, रेलिंग, बैरिकेडिंग आदि को वक्त-वक्त साफ करना होगा.

कोरोना के लक्षण नहीं होने पर मिलेगी एंट्री

आदेश में कहा गया है कि सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में उन्ही को एंट्री मिलेगी जिसमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण जैसे कि, सर्दी, खांसी, बुखार ना हो. आदेश के अनुसार बफर जोन में अभी भी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के दुर्ग, बिलासपुर और कुछ अन्य जिलों में भी इसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: अजय कुमार लल्लू का सीएम योगी पर निशाना, कहा- BJP को 30 सीटें मिल जाएं तो भी बड़ी होगी

UP Elections 2022: मायावती ने BJP और SP पर बोला हमला, कहा- चुनाव तक लुभाने का नाटक शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget