एक्सप्लोरर

Congress Plenary Session: सोनिया गांधी के संन्यास पर सस्पेंस बरकरार! अशोक गहलोत ने इस तरह की तारीफ

Raipur News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से 25 साल तक बहुत अच्छा और कुछ बुरा अनुभव रहा है.

Chhattisgarh News: रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन ( Plenary Session of Congress) के दूसरे दिन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की स्पीच देशभर में वायरल हुई. सोनिया गांधी ने 85वें महाधिवेशन में अपने राजनीतिक संन्यास का संकेत दे दिया.वहीं कांग्रेस प्रवक्ताओं ने इसे अफवाह बताया है. इसको लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ahsok Gehlot) का बड़ा बयान सामने आया है. गहलोत ने सोनिया गांधी के त्याग और मेहनत की जमकर तारीफ की है.इसके अलावा उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी बड़ा हमला बोला है.

अशोक गहलोत ने बताया इमोशनल स्पीच 
दरअसल शनिवार को सोनिया गांधी के संबोधन के बाद पार्टी के नेताओं के बीच भी उनके राजनीतिक संन्यास को लेकर सस्पेंस है.कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता इसे अफवाह बता रहे हैं.वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी का इमोशनल स्पीच है,वो याद दिलाता है कि किस प्रकार 25 साल तक उन्होंने पार्टी की सेवा की और पार्टी को एकजुट रखा.उनके दौर में उतार-चढ़ाव आए थे.उनकी मेहनत से दो बार यूपीए की सरकार बनी.प्रधानमंत्री खुद नहीं बनी और डॉ मनमोहन सिंह को अवसर दिया.संसद में आरटीआई,आरटीई,बूथ सिक्योरिटी एक्ट और नरेगा जैसे कानून बनाए गए.देश कभी भूल नहीं सकता है.

मोदी से लड़ने की हिम्मत किसमें है

अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' ऐसे समय में हुई है, जिसकी आज जरूरत थी.मुद्दे वही है, देश में भाईचारा-प्रेम रहे, अमीरी-गरीबी की खाई न बढ़े.वर्तमान में मुद्दे है महंगाई और बेरोजगारी, इसपर ध्यान हो. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एकजुट रहेगी.चुनौती जो हमारे सामने है उसका मुकाबला करना है. गहलोत ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फासिस्ट सरकार केंद्र और राज्यों में आतंक मचाया हुए हैं.संविधान को धज्जियां उड़ रही हैं.ये उचित निर्देशित में नहीं है.इसका मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी में ही हिम्मत है.नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्ति से सामना कर सकें.मुझे यकीन है कि इन तमाम चुनौतियों से मुकाबला करने में हम कामयाब होंगे.  

सोनिया गांधी का राजनीति से संन्यास?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से 25 साल तक बहुत अच्छा और कुछ बुरा अनुभव रहा है.साल 2004 से 2009 के बीच पार्टी के परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय.यह व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए संतोषजनक रहा है.इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है.जिस बात से सबसे ज्यादा संतुष्टि मिली है,वह ये है की 'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ मेरी समाप्त हो सकती है.ये पार्टी के लिए बड़ा महत्वपूर्ण मोड़ है.

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने सोनिया गांधी के संन्यास की खबर को  अफवाह बताया है.कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाया जा रहा है.कांग्रेस पार्टी संविधान में संशोधन किया गया है ये सबसे बड़ा प्रमाण है.कांग्रेस पार्टी के संविधान संशोधन में प्रावधान किया गया है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री सीडब्ल्यूसी के हिस्सा होंगे.

ये भी पढ़ें

Koriya News: कलेक्टर ने दो परियोजना अधिकारियों की सैलरी रोकने के दिये निर्देश, लापरवाही पर RAEO सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी

Embed widget