एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमेरी की खुली खदानों से कोयला चोरी करते 20 लोग गिरफ्तार

Surguja Police Raid on Coal Mines: पिछले कुछ सालों में अमेरी की खुली खदानों में कोयला चोरी करने की घटनाएं बढ़ गई थी. इस पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा एसपी ने बड़ी संख्या पुलिस बल के साथ कार्रवाई की.

Surguja News: छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के लखनपुर थाना इलाके में संचालित अमेरा खुली खदान में चोरी की घटनाएं आम हो चली है. यहां आसपास के ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर कोयला चोरी करते हैं. खबरें ये भी है कि कुछ कोयला तस्कर भोले भाले ग्रामीणों को मजदूरी देने का लालच देकर कोयला चोरी करने के लिए खदान में भेजते हैं. ऐसे में ग्रामीणों पर हर वक्त जान का खतरा बना रहता है. 

सरगुजा जिले के नवपदस्थ एसपी विजय अग्रवाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. अमेरा खुली खदान से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने लगाने के लिए शुक्रवार (16 फरवरी) की सुबह में एडिशनल एसपी पुपलेश कुमार के नेतृत्व में लगभग 200 पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की टीम ने समूचे खदान क्षेत्र में अचानक दबिश दी. इस दौरान कोयला चोरी के उद्देश्य से इकट्ठा हुए 20 ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस की रेड से मची अफरा-तफरी
खदान में बलपूर्वक कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को लगाया गया था.  बता दें कि, सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पुलिस ने तगड़ी कार्रवाई की योजना बनाई है. इस योजना के अनुपालन में शुक्रवार(16 फरवरी) सुबह में एक साथ छापेमारी की गई. पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की छापेमारी से खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. चारों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती के कारण पुरुषों को तत्काल पकड़ लिया गया.

पुलिस-तस्करों में सांठगांठ के आरोप
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों के दौरान अमेरा खुली खदान में चोरी की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई थी. पुलिस पर कोयला तस्करों के साथ सांठगांठ के आरोप लगते रहे हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में महिलाएं  और पुरुष असुरक्षित तरीके से खदान क्षेत्र में घुसकर कोयला चोरी कर रहे थे. एडिशनल एसपी पुपलेश कुमार के नेतृत्व मे दो डीएसपी, दो एसआई, निरीक्षक, चार एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की कुल 200 सदस्यीय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई. 

आरोपियों पर की गई बाउंडओवर की कार्रवाई
एडिशनल एसपी पुपलेश कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में खदान से कुल 20 व्यक्तियों कों संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका में पकड़कर थाने लाया गया. आरोपियों को मामले मे कड़ी समझाइश दी गई है. इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत इस्तगासा कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया है. मामले में आरोपितों के विरुद्ध बाउंडओवर की कार्रवाई भी की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस टाइगर रिजर्व में बाघों के बाद दिखा वन भैंसों का झुंड, ट्रैप कैमरे में तस्वीर हुई कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget