एक्सप्लोरर

Surguja: सरगुजा के लुंड्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंहदेव की मौत का मामला, CM से न्यायिक जांच की मांग

सरगुजा जिले के लुंड्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सचिन सिंहदेव की संदेहास्पद मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है. विधायक डॉ प्रीतम राम ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में न्यायिक जांच की मांग की है.

Surguja News: सरगुजा जिले के लुंड्रा जनपद पंचायत (Lundra Janpad Panchayat) उपाध्यक्ष वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन बाबा (Virbhadra Singhdev) की संदेहास्पद मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है. लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम (Pritam Ram) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के नाम एसडीएम को पत्र सौंपकर न्यायिक जांच (Judicial Inquiry) की मांग की है. बता दें कि 12 अगस्त की सुबह कोटा थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे वीरभद्र सिंहदेव का शव मिला था. पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था.

विधायक ने सीएम को लिखे पत्र में की न्यायिक जांच की मांग

धौरपुर राजपरिवार के सदस्य वीरभद्र सिंहदेव की मौत की खबर से सरगुजा में शोक की लहर दौड़ गई. संदिग्ध परिस्थितियों में वीरभद्र सिंहदेव का शव बरामद होने से अलग अलग कयास लगाए जाने लगे. वीरभद्र सिंहदेव के समर्थकों और लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को पत्र सौंपकर बिंदुवार न्यायिक जांच कराने की मांग की है. विधायक डॉ प्रीतम राम ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वीरभद्र की मौत को संदेहास्पद बताया है. 

Chhattisgarh Class 9 To 12 Registration: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने क्लास 9 से 12 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई, ये है नई लास्ट डेट

वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन बाबा की 11 अगस्त की देर रात दुर्ग-अम्बिकापुर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी. शव 12 अगस्त को बिलासपुर में बेलगहना स्थित रेलवे पटरी के पास मिला था. आशंका जताई जा रही थी कि गेट पर खड़े होने के दौरान पैर फिसलने से गिर गए होंगे और गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई होगी. अब संदेहास्पद मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है. परिजनों ने बताया कि वीरभद्र सिंहदेव 11 अगस्त की रात 9:50 बजे ड्राइवर के साथ घर से रायपुर रेलवे स्टेशन को रवाना हुए थे.

लुंड्रा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष की संदेहास्पद मौत मामला

लुंड्रा ब्लॉक उपाध्यक्ष का दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस के एसी/एबी 1 बोगी में रिजर्वेशन अंबिकापुर के लिए था. बता दें कि वीरभद्र सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) के रिश्ते में भतीजे थे. धौरपुर राजपरिवार के सदस्य वीरभद्र ने लंबे समय से कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी थी. वीरभद्र सिंह रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के आरोप से चर्चा में आ चुके थे. बृहस्पत सिंह ने वीरभद्र सिंहदेव पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था. मामले में वीरभद्र सिंहदेव की गिरफ्तारी भी हुई थी. 

Manendragarh News: अस्पताल में नहीं थी लाइट, मोबाइल की रोशनी में हुआ घायल युवक का इलाज, स्थानीय विधायक को सहनी पड़ी जलालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget