एक्सप्लोरर

Surguja News: कलेक्टर ने वन विभाग के रेंजर को लगाई फटकार, दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सस्पेंड करने के दिए आदेश

सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने वन विभाग के रेंजर को फटकार लगाई है. उन्होंने दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइज को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं.

Surguja News: सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लॉक में बसे दर्जनों गांव लंबे समय से हाथियों से परेशान हैं. 2 जुलाई की रात कंडराजा गांव के कोरवा बस्ती में हाथियों ने घुसकर जमकर तबाही मचाई और लगभग 8 कच्चे मकान और झोपड़ियों को तोड़ दिया. हाथी प्रभावित लोगों को गांव के आंगनबाड़ी और स्कूलों में शरण दिया गया. घटना के बाद वन अमले पर प्रभावितों की कोई मदद नहीं करने का आरोप लगा था. 

वन विभाग के रेंजर को कलेक्टर ने लगाई फटकार

सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने हाथी प्रभावित क्षेत्र कंडराजा और बरडांड का दौरा कर प्रभावित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने बरडांड में क्षतिग्रस्त तीन घरों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि दिलाने और आश्रय स्थल सहित अन्य सुविधा मुहैया कराने के आश्वासन दिए. ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुआवजा राशि लंबित होने की शिकायत की. ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने वन विभाग के रेंजर फेंकू प्रसाद चौबे को फटकार लगाई और दो दिन के अंदर मुआवजा राशि वितरित करने के निर्देश दिए. 

Chhattisgarh Politics: ईडी के छापे पर पूर्व शिक्षा मंत्री का हमला, कहा- भ्रष्टाचारियों को सह दे रही राज्य सरकार

दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर निलंबित

ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि कंडराजा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू चौधरी आए दिन अनुपस्थित रहती हैं और आंगनबाड़ी भी नहीं खुलता है. बरडांड आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद पाया गया. कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलू चौधरी, देवकी चौधरी और सुपरवाइजर पूजा तिवारी को निलंबित करने और सीडीपीओ प्रभा नामदेव को कारण बताओ नोटिस के साथ आगामी आदेश तक वेतन रोकने का फरमान सुनाया. कलेक्टर कुंदन कुमार ने बरडांड और कंडराजा दोनों गांव को पैदल ही भ्रमण कर प्रभावित घरों को देखा.

उन्होंने बरडांड के बंद आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तुड़वा कर हाथी प्रभावितों को आश्रय स्थल मुहैया करवाया. बरडांड में बने सेफ हाउस की छत में शेड पूरा नहीं लगने पर जनपद सीईओ को फटकार लगाते हुए 5 दिन रहकर पूरा शेड लगवाने और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली. उन्होंने बच्चों से पहाड़ा और अंग्रेजी वर्णमाला भी पूछे. बच्चों के संतोषजनक जवाब देने पर टॉफी और बिस्किट दिए.  

Dantewada News: दंतेवाड़ा में बाल सुधार गृह से नौ बच्चे फरार, चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर बना लिया था बंधक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget