एक्सप्लोरर

Dantewada News: दंतेवाड़ा में बाल सुधार गृह से नौ बच्चे फरार, चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर बना लिया था बंधक

Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा स्थित बाल सुधार गृह से नौ बच्चे चौकीदार को बंधक बनाकर फरार हो गए. पुलिस टीम गठित कर फरार बच्चों की तलाश में जुटी है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले में बाल सुधार गृह (Juvenile Home) के चौकीदार (Watchman) को बंधक (Hostage) बनाकर नौ बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है. ये सभी बच्चे बाल संप्रेक्षण गृह (Child Observation Home) के बताए जा रहे हैं. बुधवार की देर रात बच्चों ने भागने की फिराक में चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बनाया और फिर उसे कमरे में बंद कर दीवार फांदकर फरार हो गए.

घटना के वक्त बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार के अलावा और कोई मौजूद नहीं था. पुलिस (Dantewada Police) को मामले की जानकारी सुबह लगी. पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और फरार बच्चों की तलाश के लिए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है. वहीं, पुलिस ने एक टीम गठित कर फरार बच्चों की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- Korba News: पुलिस ने कोरबा में बैंकों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर प्रबंधकों को दी ये हिदायत

दंतवाड़ा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने यह कहा

दंतेवाड़ा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, ''घटना बुधवार रात की है, बाल सुधार गृह में कुछ शरारती बच्चों ने इस घटना को अंजाम दिया है. जानकारी मिल रही है कि रात के वक्त बाल सुधार गृह में एक चौकीदार मौजूद था और बच्चों ने सुनियोजित तरीके से प्लान बनाकर पहले चौकीदार को पकड़ा और उसके हाथ पैर बांधकर बंधक बनाया और उसके बाद बाल संप्रेक्षण परिसर की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए. जैसे तैसे चौकीदार ने खुद को छुड़ाकर इसकी जानकारी पुलिस और बाल सुधार गृह के अधिकारियों दी.'' 

एसपी ने आगे यह कहा

दंतेवाड़ा एसपी का कहना है कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार नौ बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है. प्रारंभिक जांच में सभी बच्चे के दंतेवाड़ा जिला और उसके आसपास के ही निवासी होने की जानकारी मिली है. एसपी ने कहा कि पुलिस की एक टीम फरार बच्चों की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Politics: ईडी के छापे पर पूर्व शिक्षा मंत्री का छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला, सौम्या चौरसिया को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget