एक्सप्लोरर

Surguja Crime News: हत्या या खुदकुशी? सरगुजा में दो सगी बहनों ने चचेरी बहन को पीटा, कुछ देर बाद हो गई मौत

Chhattisgarh के Surguja में दो बहनों ने मिलकर चचेरी बहन से मारपीट की. इसके बाद 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई. मृतका के पिता ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सरगुजा (Surguja) में एक ही परिवार की तीन युवतियों के बीच विवाद हो गया. दो बहनों ने मिलकर चचेरी बहन से मारपीट की. इसमें 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई. वहीं इस घटना के बाद युवती द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की भी बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या है. घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद होने की बात कही जा रही है. मामला उदयपुर थानाक्षेत्र का है

कैसे हुआ विवाद
दरअसल, उदयपुर थाना से महज 1 किलोमीटर दूरी पर पंडरीपानी गांव की निवासी 18 वर्षीय कुसुम साहू आज सुबह 10 से 11 बजे के बीच नहाने और पानी लेने के लिए पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास हैंडपंप पर गई थी. इस दौरान वहां उसके चाचा की लड़की सुशीला और सुनीता पहले से मौजूद थीं. दोनों का कुसुम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों बहनें कुसुम के उपर टूट पड़ी. बाल खींचकर मारपीट करने लगी. सिर को दीवार से टकराते हुए गला दबाने की भी कोशिश की.

Smriti Irani in Raipur: स्मृति ईरानी ने आंगनबाड़ी में बच्चों के साथ बिताया समय, टीचर बन ली क्लास

पिता ने लगाया आरोप
हैंडपंप के पास लड़कियों के मारपीट की खबर मिलते ही मौके पर देखने वालों की काफी भीड़ लग गई. गांव के ही कुछ लोगों ने झगड़ा शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने की कोशिश की तब कुसुम के पिता भी मौके पर पहुंच गए. वे बीच-बचाव के बाद कुसुम को लेकर घर चले गए. कुछ देर बाद उसे गंभीर स्थिति में घर से बाहर निकाला गया. एंबुलेंस 108 की टीम मौके पर पहुंची. तब कुसुम को गंभीर अवस्था में सीएचसी उदयपुर लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका के पिता सोमारू साहू ने सुनीता और सुशीला पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.
   
सुसाइड नोट की बात कही जा रही
इस घटना में दूसरा पहलू यह निकलकर सामने आ रहा है कि मारपीट के बाद कुसुम ने घर में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या की है. घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद होने की बात कही जा रही है. बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. उदयपुर पुलिस टीम थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे और उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह के नेतृत्व में इस मामले की जांच में जुटी है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा का आयोजन, CM भूपेश बघेल ने दी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget