एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की धोखाधड़ी, निवेश के नाम पर लोगों को लगाया 10 लाख का चूना, मुंबई से दो गिरफ्तार

Surajpur News: आरोप है कि कंपनी ने प्रोडक्ट सेल के नाम पर लोगों को मुनाफे में 7-12 प्रतिशत लाभ देने का वादा किया. लेकिन कंपनी से जुड़े लोगों को फायदा तो दूर मूलधन भी वापस नहीं हो पाया.

Surajpur News: सूरजपुर पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डायरेक्टर और डेवलपर्स को मुंबई से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों ने ईटीपीएस नाम से एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी बनाया था. आरोप है कि कंपनी ने प्रोडक्ट सेल के नाम पर लोगों को मुनाफे में 7-12 प्रतिशत लाभ देने का वादा किया. कंपनी के डायरेक्टर उमेश पंडित गायकवाड़ और डेवलपर्स ब्रजेश कुमार यादव और एक अन्य व्यक्ति ने झांसा देकर कई युवाओं को कंपनी से जोड़ लिया. लेकिन कंपनी से जुड़े लोगों को फायदा तो दूर मूलधन भी वापस नहीं हो पाया. कंपनी ने फर्जी स्कीम बताकर झांसे में लिया और कई लोगों से लगभग 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की.

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में निवेश का लालच देकर 10 लाख की ठगी

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की ठगी का शिकार हुए सूरजपुर के रामानुजनगर निवासी चन्द्रशेखर साहू ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में ईटीपीएस ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी मुंबई के डायरेक्टर उमेश पंडित गायकवाड, कंपनी के डेवलपर्स बृजेश कुमार यादव और 1 अन्य व्यक्ति को आरोपी बनाया. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग से प्रोडक्ट ऑर्डर कर कंपनी के पास छोड़ने के एवज में कंपनी ने दूसरे ग्राहक को ऑनलाइन सेल से हुए मुनाफे से 7-12 प्रतिशत लाभ देने का वादा किया था और अगर कंपनी के पास प्रोडक्ट 3 माह रह जाती है तो कंपनी निवेशक को 3 प्रतिशत राशि देती. इस तरह झांसा देते हुए कई अन्य लोगों से करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई.

चंद्रशेखर की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भावना गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए. एसपी के निर्देश पर थाना सूरजपुर की पुलिस टीम नवी मुंहई और पुणे पहुंची. पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए ओडी कार सहित कंपनी के डेवलपर्स आरोपी बृजेश यादव और डायरेक्टर उमेश पंडित गायकवाड को पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ईटीपीएस बनाकर लोगों को फोन के माध्यम से कंपनी में अधिक से अधिक ऑनलाइन शॉपिंग करने, प्रोडक्ट में निवेश करने और 7-12 प्रतिशत फायदे का लालच देकर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी की.

देश-विदेश के निवेशकों का कंपनी से जुड़ने की बात आई सामने

आरोपियों की निशानदेही पर ठगी में उपयोग इस्तेमाल किए जाने वाले 2 लैपटॉप, 8 एटीम, 4 मोबाइल और 17 लाख की कीमती 1 ओडी कार जब्त की. धमतरी निवासी आरोपी बृजेश कुमार यादव और नवी मुंबई निवासी पंडित गायकवाड को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नेटवर्क कहां तक फैला है. अब तक की पूछताछ के अनुसार इस कंपनी में विदेश के निवेशक भी जुड़े हुए हैं और छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के हजारों लोगों से करीब 1-2 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा होने की उम्मीद है. 

PM Modi Speech: 15 से 18 साल के बच्चों के लिए देश में वैक्सीनेशन 3 जनवरी से होगा शुरू, 10 जनवरी से दी जाएगी बूस्टर डोज

Election 2022: ममता बनर्जी ही नहीं, इन नेताओं ने भी की राष्ट्रीय राजनीति के फलक पर चमकने की कोशिश, जानिए कौन रहा फेल और कौन हुआ पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget