एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सूरजपुर के सैकड़ों किसान को फिर लग सकती है लाखों की चपत, जानें- क्यों जताया जा रहा अंदेशा?

Farmers Of Surajpur : जिले के सुखरी फ़ीडर में बढ़ते बिजली के दबाव और सब्ज़ी के उत्पादन को देखते हुए इस फ़ीडर में नए सब स्टेशन की मांग वर्षों से की जा रही है. इसके लिए सर्वे भी किया गया.

Surajpur Power Crisis : तपती चिलचिलाती धूप में अगर दिनभर या बार-बार बिजली गुल हो जाए तो अक्सर लोग विद्युत विभाग को कोसते हैं. लेकिन बिजली की आंख मिचौनी से अगर हज़ारों किसानों की मेहनत की कमाई दांव पर लग जाए तो फिर पूरे प्रशासनिक सिस्टम पर सवाल उठना लाज़मी है.

तेज हवाओं ने पहले ही किया परेशान
सूरजपुर जिले के सुखरी फ़ीडर के आम लोगों और ख़ासकर सब्ज़ी उत्पादक किसानों को ठीक ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. तीन दिन पहले चली तेज हवाओं ने हज़ारों किसानों के सब्ज़ी की फसल पर संकट खड़ा कर दिया है. व्यवस्था को सुधारने वाले किसानों पर नज़रें इनायत तक नहीं कर रहे हैं.

"भगवान भरोसे है बिजली व्यवस्था"
सूरजपुर ज़िले के सुखरी फ़ीडर की विद्युत व्यवस्था सीएसईबी के हवाले नहीं, बल्कि भगवान भरोसे है. इस फ़ीडर के अंतर्गत आने वाले आठ गांवों में से चार गांवों में बिजली संकट गहरा गया है. तीन दिन से बिजली किसानों के साथ आंख मिचौनी का खेल खेल रही है. दरअसल सीएसईबी ने किसी तरह जुगाड़ से इस फ़ीडर के पांच गांव गणेशपुर, गोपालपुर, कमलपुर और वीरपुर में तीन दिन पहले आई विद्युत कटौती की समस्या में सुधार किया. 

मजबूर हैं किसान
गर्मी के मौसम में सिंचाई के लिए सैकड़ों मोटर के बढ़ते दबाव के कारण अलग अलग जगह पर फाल्ट आ जा रहा है. कुछ मिनट रहकर बिजली फिर लापता हो जा रही है. इससे सब्ज़ी उत्पादक किसान अपने सामने अपनी फसल की बर्बादी देखने को मजबूर हो गए हैं. ग़ौरतलब है कि इन चार गावों में 12 हज़ार की आबादी है और क़रीब 800 एकड़ में सब्ज़ी की पैदावार होती है. 

इन सब्ज़ियों पर संकट
ये चार गांव समेत आसपास का पूरा इलाक़ा संभाग का सबसे अधिक सब्ज़ी उत्पादक क्षेत्र है. हाल के दिनों में करीब  800 एकड़ में सबसे अधिक तरबूज़, करेला, खीरा, लौकी, मक्का और बरबटी जैसे सब्ज़ियां खेतों में लगी हैं. सभी सब्जियों की फसल पर फूल के बाद फल आने का समय भी हो गया है. लेकिन, बिजली की इस समस्या के कारण किसान खेतों में ड्रिप एरिगेशन या साधारण सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं. आलम ये है कि किसान जिस सब्ज़ी के उत्पादन के लिए पिछले कई महीनो से खेतों में पसीने बहा रहे हैं, उस पर बिजली समस्या के कारण ग्रहण लगने के आसार दिख रहे हैं. एक अनुमान के मुताबिक़ अगर बिजली की आंख मिचौनी का खेल ऐसे ही चलता रहा तो फिर प्रति किसान 2 लाख रूपए के हिसाब से पूरे क्षेत्र के किसानों को करोड़ों का नुक़सान संभव है. 

नहीं बन रहा सब स्टेशन
जिले के सुखरी फ़ीडर में बढ़ते बिजली के दबाव और सब्ज़ी के बंपर उत्पादन को देखते हुए इस फ़ीडर में नए सब स्टेशन की मांग वर्षों से की जा रही है. लोगों की मांग के बाद इसके लिए सर्वे भी किया गया. कमलपुर पंचायत में ग्राम पंचायत ने ज़मीन भी चिन्हित कर ली. इसके बाद सब स्टेशन लगाने का प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है. लेकिन, वर्षों बीत जाने के बाद भी आज तक न ही ज़िला प्रशासन के कान में जूं रेंगा और न सीएसईबी के अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाई. परिणाम ये है कि खेत में लगे सिंचाई पंप के लोड तले पूरा विद्युत सिस्टम बार-बार धराशायी हो जा रहा है. 

पीने के पानी का भी संकट 
यह स्थिति केवल तीन दिनों की नहीं है. इस इलाके में बिजली संकट कई वर्षों से है. कब बिजली गोल हो जाए, इसका कोई टाइम टेबल नहीं है. इसकी वजह से ग्रामीण इलाकों में पीने का पानी और मवेशियों के पीने का पानी का संकट भी ख़ासकर गर्मियों के दिन में गहरा जाता है. ऐसे में इन दिनों मवेशी तक पानी पीने के लिए तरह रहे हैं. गरीब तबके के लोग तो ढोढी (कच्चा कुआं) का पानी पीने को मजबूर हो जाते हैं. इससे बिमारी बढ़ने के भी आसार भी रहते हैं. इतना ही नहीं 

क्या कहा एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने
इस मामले को लेकर जब एबीपी न्यूज ने सूरजपुर के ईई बसंत सोम जी से बात की तो पहले तो उन्हें इस इलाक़े की ही जानकारी नहीं थी. बाद में जब उन्हें लोकेशन बताया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे अपने निचले अधिकारियों से जानकारी लेनी पड़ेगी. वैसे उन्होंने कहा कि किसी किसान का फ़ोन आया था. हालांकि बाद में ईई साहब ने कहा कि उनके जेई ने बताया कि वहां रेलवे लाइन क्रास करके लाइन गई है. उसमे फाल्ट आ जाता है. क्रासिंग लाइन में पाइप नहीं डाली गई है. इसे बदलना मुश्किल काम है. क्योंकि ये सेंट्रल मिनिस्ट्री का है. इसलिए बहुत माथा पच्ची करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रपोज़ल भेजेंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सब स्टेशन बहुत दूर की बात है. अभी इसमें टाइम लगेगा.

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: अगले 48 घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget