एक्सप्लोरर

सूरजपुर डबल मर्डर केस को लेकर बड़ा अपडेट, आरोपी कुलदीप साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Surajpur Double Murder Case: सूरजपुर डबल मर्डर केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने हत्या के आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh News: झारखंड और बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम गोदमाना से आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार किया गया है. बलरामपुर एसपी के नेतृत्व में बलरामपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. सूरजपुर के प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर आरोपी फरार हो गया था. कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को सूरजपुर लाने की तैयारी में पुलिस है.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बदमाश ने धारदार हथियार से प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी और एक अन्य आरक्षक पर खौलता तेल फेंक दिया था. इस मामले को लेकर पूरे सूरजपुर में सोमवार को बवाल मच गया. लोगों ने जमकर इस घटना का विरोध किया साथ ही जल्द से जल्द आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए. पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी और उसे मंगलवार को झारखंड के सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारियों के मुताबिक, सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आदतन बदमाश कुलदीप साहू ने थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहनाज शेख (35) और बेटी आलिया शेख (11) की धारदार हथियार से हत्या कर दी और  एक अन्य आरक्षक पर खौलता तेल फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया.

सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक एम आर अहीरे ने बताया कि रविवार रात जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए थाने के बल की ड्यूटी लगाई गई थी, तब साहू ने एक आरक्षक के ऊपर खौलता तेल फेंक दिया.

अहीरे के मुताबिक, जब पुलिस दल को मामले की जांच करने और साहू को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया, तब साहू ने प्रधान आरक्षक शेख और पुलिस दल पर चार पहिया वाहन चढ़ाकर उन्हें मारने की कोशिश की. बाद में साहू वहां से फरार हो गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब शेख अपने घर पहुंचे, तो उन्होंने दरवाजा टूटा हुआ पाया और उनकी पत्नी और बेटी भी घर में मौजूद नहीं थीं.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घर में भारी मात्रा में खून देखकर शेख को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शेख की पत्नी और बेटी की खोज शुरू की. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव के पास शेख की पत्नी और बेटी का शव बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि साहू ने इस घटना को अंजाम दिया है.

अहीरे के मुताबिक, साहू की तलाश के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया है और जिले के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने खोजबीन के दौरान रात में गाड़ियों की तलाशी ली और कुछ वाहनों को पीछा कर पकड़ा, जिनमें खून के निशान लगे हुए थे.

अहीरे के अनुसार, पुलिस ने एक वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका, जिसके बाद टायर में गोली मारी गई. अहीरे ने कहा कि यह पुलिस परिवार के ऊपर हमला है और इस तरह के कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने साहू के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की. उन्होंने बताया कि भीड़ पर काबू पाने के दौरान कुछ लोगों ने वहां मौजूद अनुविभागीय दंडाधिकारी पर हमला कर दिया, जिसके बाद उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget