एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: पर्यटकों से गुलजार हुआ प्रदेश का सबसे ऊंचा 'नंबी वॉटरफॉल', एडवेंचर से भरा है यहां तक पहुंचने का रास्ता

Nambi Waterfall: छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंचे जलप्रपात में शुमार नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में स्थित नंबी जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो गया है.

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंचे जलप्रपात में शुमार नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में स्थित नंबी जलप्रपात (Nambi Waterfall) इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो गया है. हर रोज बड़ी संख्या में यहां पर्यटक इस खूबसूरत वॉटरफॉल को देखने पहुंच रहे हैं. दरअसल घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मौजूद यह वॉटरफॉल नक्सलियों की मौजूदगी की वजह से गुमनाम था और पर्यटक इस खूबसूरत वॉटरफॉल से अंजान थे, लेकिन हाल ही में नंबी गांव के पास पुलिस कैंप खोले जाने के बाद अब यहां हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और इस खूबसूरत वॉटरफॉल का लुत्फ उठा रहे हैं. वहीं आसपास के ग्रामीणों ने अब प्रशासन से नंबी वाटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है ताकि उन्हें पर्यटकों के आने से रोजगार मिल सके, हालांकि नंबी जलप्रपात तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग नहीं है, लेकिन यहां तक पहुंचना एडवेंचर से भरा है. वहीं बारिश के मौसम में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती में चार चांद लग गया है.

300 फीट ऊंचाई से गिरता है जलप्रपात
बीजापुर शहर से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नंबी गांव में यह जलप्रपात मौजूद है. चारों ओर पहाड़ियों से घिरा और घने जंगल के बीच मौजूद यह वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है. लगभग 300 फीट ऊंचाई से गिरते इस वॉटरफॉल का नजारा देखते ही बनता है. साल 2015 में पहली बार इस वॉटरफॉल की तस्वीर सामने आई थी, हालांकि उसके बाद भी नक्सल भय की वजह से यहां तक गिने-चुने ही पर्यटक पहुंच पाते थे, लेकिन अब गलगम और नंबी गांव में पुलिस कैंप खुलने के बाद पर्यटक इस वॉटरफॉल तक पहुंच रहे हैं. 

नंबी वॉटरफॉल को पर्यटन स्थल बनाने की मांग
वही जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी से लेकर 14 अगस्त तक अब तक कुल 700 पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं. वहीं हर रोज पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. खास बात यह है कि यहां सड़क मार्ग नहीं होने की वजह से पर्यटक ट्रैकिंग कर पहुंच रहे हैं. स्थानीय ग्रामीण इन पर्यटकों की यहां तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं. वाटरफॉल तक पहुंचने छोटे बड़े पत्थर, चट्टान और घने जंगल से होकर जलप्रपात के नीचे तक पहुंचा जा सकता है. समिति की तरफ से ट्रैक से पहले प्रवेश शुल्क की पर्ची काटी जा रही है. हालांकि पर्यटकों की सुविधा के लिए और स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन से लगातार ग्रामीण नंबी वॉटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे हैं.

बस्तर के वाटरफॉल्स में बढ़ी रौनक
नंबी जलप्रपात के अलावा बस्तर संभाग के एक दर्जन से अधिक जलप्रपातों में इन दिनो बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. बारिश की वजह से इन वाटरफॉल की खूबसूरती में चार चांद लग गया हैं. जिस वजह से वॉटरफॉल का नजारा देखते ही बन रहा है. यही वजह है कि बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस गांव में पिछले 70 सालों से हो रही है महात्मा गांधी की पूजा, शख्स ने घर में बनाया मंदिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: डील की लड़ाई, अब देश बेचने पर आई! | PM Modi
Kanpur Lamborghini Crash: ड्राइविंग सीट पर Shivam Mishra, परिवार के दावों पर बड़ा सवाल! |
Beti का Future Secure: Delhi Sarkar की Lakhpati Bitiya Master Plan| Paisa Live
Mangal Lakshmi: 🤔Mangal-Jairaj का अनजाना मिलन, बिना चेहरा देखे शुरू हुई दुश्मनी या नई उलझन?
Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
Embed widget