एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Board Exam: पहली बार सातवीं की छात्रा ने दी दसवीं बोर्ड की परीक्षा, IQ टेस्ट के बाद मिली इजाजत

CG Board Exam: कोरोना के समय से ही छात्रा बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में जुट गई थी. छात्रा के परिजन ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कलेक्टर सहित कई दफ्तरों में जाकर इसके लिये अनुमति मांगी थी.

Chhattisgarh Board Exam 2023: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रहने वाली नरगिस खान ने राज्य में इतिहास रच दिया है. नरगिस खान महज सातवीं क्लास की छात्रा है, लेकिन उसने दसवीं क्लास की बोर्ड की परीक्षा दी है. इसके लिए नरगिस खान का छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आईक्यू टेस्ट किया था. उसके बाद नरगिस को दसवीं की परीक्षा देने के लिए अनुमति दी थी. नरगिस खान ने दसवीं बोर्ड की पहली बार परीक्षा दी है.

एक साल के प्रयास के बाद आखिरकार बालोद जिले के घुमका गांव की रहने वाली नरगिस खान का सपना पूरा हुआ. उन्होंने 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित दसवीं की परीक्षा में हिस्सा लिया. वैसे तो नरगिस खान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सातवीं की कक्षा में पढ़ती है, लेकिन कोरोना काल के दौरान वह सातवीं की परीक्षा की तैयारी के साथ ही दसवीं की परीक्षा की भी तैयारी करने लगी. दसवीं की पुस्तकों की पढ़ाई करने के दौरान उन्हें यह महसूस हुआ कि वह दसवीं की परीक्षा दे सकती है.

आईक्यू टेस्ट के बाद मिली अनुमति

इसके बाद उनके परिजनों ने उनका हौसला बढ़ाते हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कलेक्टर सहित तमाम दफ्तरों में जाकर दसवीं की परीक्षा देने की अनुमति मांगी. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कार्यपालिक और वित्त समिति की बैठक में आईक्यू लेवल टेस्ट करने के बाद उन्हें दसवीं की परीक्षा दिलाने के लिए अनुमति दे दी. इसके बाद नरगिस खान ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित दसवीं की परीक्षा दी.

नरगिस खान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दसवीं के परीक्षा देने की इच्छा जाहिर की थी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जो भी टेस्ट होता है, उसके आधार पर बच्ची का चयन करें. साथ ही कहा गया कि अगर वह 10वीं की परीक्षा देने के लिए सभी फॉर्मेलिटी पूरी करती है, तो उसे दसवीं की परीक्षा देने की अनुमति दी जाए. इसके बाद अधिकारियों ने नरगिस खान का आईक्यू टेस्ट किया, साथ ही कई फॉर्मेलिटी पूरी की. इसके बाद अधिकारियों ने पाया कि नरगिस खान का आईक्यू लेवल दसवीं के परीक्षा देने लायक है.

इसके बाद अधिकारियों ने नरगिस को दसवीं की परीक्षा देने की अनुमति दे दी. नरगिस ने कहा कि पहली परीक्षा में हिंदी का पेपर बहुत अच्छे से दी. उन्होंने हर पश्न का उत्तर अच्छे तरीके से लिखा है. नरगिस खान ने आगे कहा कि मैं आगे की पेपर की तैयारी कर रही हूं. साथ ही उन्होंने विश्ववास जताया कि वो दसवीं की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास करेंगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: कांग्रेस सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है? मिशन 2023 के लिए बिगड़ जाएगा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget