एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सरगुजा के सत्यम चार साल में 7 हजार सांपों की बचा चुके हैं जान, 'स्नेक मैन' के नाम से है पहचान

Snake Man of Surguja: स्नैक मैन सत्यम का कहना है कि सापों की पूजा करना अच्छी बात है, लेकिन उससे भी ज्यादा खुशी उन्हें बचाने और संरक्षित करने की है, ताकि जैविविधता का यह महत्वपूर्ण हिस्सा सुरक्षित रहे.

Surguja News: नाग पंचमी (Naga Panchami) पर एक दिन लोग पूजा करते हैं, मगर सरगुजा (Surguja) जिले के स्नैक मैन सत्यम द्विवेदी बीते पांच वर्षों से हर दिन 24 घंटे घरों में घुसने वाले जहरीले और साधारण सांपों को पकड़कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ लोगों की जान बचाने के काम में जुटे हुए हैं. स्नैक मैन सत्यम सरगुजा और अम्बिकापुर के जाने पहचाने चेहरे हैं. वो बीते पांच वर्षों से अपनी संस्था नेचर कंजर्वेशन सोसायटी के माध्यम से जहरीले सांप को पकड़ने के साथ-साथ उन्हें बचाने और लोगों के बीच उपजे भय को दूर कर सर्पों के संरक्षण के लिए भी उन्हें  जागरूक करने का काम कर रहे हैं. 

सत्यम द्विवेदी अब तक सात हजार से भी अधिक सर्पों को पकड़ उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ चुके हैं. इनमें से 15 सौ अत्याधिक विषैले सर्प शामिल हैं. स्नैक मैन सत्यम ने सांप पकड़ने की कला के लिए कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं लिया है. 2015 में तकिया रोड में अजगर सांप का रेस्क्यू करने पर उन्हें अच्छा लगा. उनके मन में पहले से ही पशु-पक्षी के प्रति प्रेम का भाव था. अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ने की अनुभूति ने उन्हें प्रेरणा दी. 2017 में बिलासपुर में पीएससी की तैयारी के दौरान यूट्यूब और दूसरे माध्यम से सर्प रेस्क्यू पर अध्ययन शुरू किया. 

चार वर्षों में सात हजार से अधिक सर्पों का रेस्क्यू
2019 में कोरोना के प्रकोप के दौरान जब वो अम्बिकापुर पहुंचे तो उन्हें फिर से सांप पकड़ने का मौका लगा. कोरोना काल में पकड़े गए इस सांप का रेस्क्यू कर उन्होंने इसका सोशल मीडिया में अपलोड किया तो उन्हें सराहना मिलने के साथ-साथ सर्प रेस्क्यू के लिए फोन भी आने शुरू हो गए. फिर यह सिलसिला चल पड़ा. अब तक चार वर्षों में सात हजार से अधिक सर्पों का रेस्क्यू कर चुके स्नैक मैन सत्यम अब लगभग हर दिन शहर और आसपास के इलाकों में सर्प रेस्क्यू के साथ-साथ महामाया पुर्नवास केन्द्र के माध्यम से बेजुबान पशुओं खासकर गौ प्रजाति की सुरक्षा के अभियान में जुटे हुए हैं, जिसमें उनके साथ शहर का हर वर्ग जुट गया है.

स्नैक रेस्क्यू और वेनम सेंटर है लक्ष्य
स्नैक मैन सत्यम का कहना है कि सर्पों की पूजा करना अच्छी बात है, लेकिन उससे भी ज्यादा खुशी उन्हें बचाने और संरक्षित करने की है, ताकि जैविविधता का यह महत्वपूर्ण हिस्सा सुरक्षित रहे. उन्होंने कहा उनकी योजना सरगुजा संभाग मुख्यालय में स्नैक रेस्क्यू और वेनम सेंटर स्थापित करने की है. जहां सर्पों के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को उनके महत्व और सहभागिता का भी एहसास करा सके.

Bijapur News: पहाड़ी पर पूजा करने गए ग्रामीणों को नक्सलियों ने किया अगवा, परिजनों ने की रिहाई की मार्मिक अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget